दुबई व कनाडा के छात्रों ने लिया डिप्लोमा इन सिख गुरु इतिहास एवं शहादत में प्रवेश

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने सिख गुरु इतिहास एवं शहादत में दो वर्षीय डिप्लोमा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। पाठ्यक्रम की फीस 2000 रुपये है, जिसका उद्देश्य सिख धर्म, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय और पर्यावरण संरक्षण का अध्ययन एवं प्रचार करना है। प्रारंभिक छात्रों में प्रो. (डॉ.) रणमीत कौर भल्ला शामिल हैं।

दुबई व कनाडा के छात्रों ने लिया डिप्लोमा इन सिख गुरु इतिहास एवं शहादत में प्रवेश

कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के श्री गुरु तेग बहादुर साहिब रिसर्च चेयर की ओर से संचालित दो वर्षीय डिप्लोमा इन सिख गुरु इतिहास एवं शहादत में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। चार सेमेस्टर के पाठ्यक्रम की फीस सिर्फ 2000 रुपये निर्धारित की गई है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य सिख धर्म के उद्भव एवं विकास, दस गुरुओं के जीवन एवं उपदेश, श्री गुरु ग्रंथ साहिब में निहित मानवीय मूल्यों, धार्मिक स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे, महिला सम्मान, पर्यावरण संरक्षण तथा शहादत की महान परंपरा का अकादमिक अध्ययन एवं प्रचार-प्रसार करना है। सबसे पहले प्रो. (डॉ.) रणमीत कौर भल्ला, चार्टर्ड अकाउंटेंट जयपाल सिंह भट्टी, डॉ. पवन जसनीत चावला, कंपनी सेक्रेटरी नैनप्रीत कौर भाटिया, गुरुद्वारा रतनलाल नगर के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, सुखविन्दर सिंह, महिला उद्यमी रीतु अरोड़ा ने प्रवेश लिया है।

दुबई की मुक्त, जैस्मिन सलूजा, कनाडा के इशप्रीत सिंह ने भी प्रवेश लिया है। प्रथम प्रवेश लेने वाली प्रो. (डॉ.) रणमीत कौर भल्ला को श्री गुरु सिंह सभा के प्रतिनिधिमंडल की ओर से गुरु का सिरोपा भेंट कर स्वागत किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।