विभाजन में भौगोलिक जनसंख्या नहीं राजनीति आधार बनी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ आर्ट्स और सोशल साइंसेस ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। वक्ताओं ने विभाजन की राजनीतिक और मानवता पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की। प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने विभाजन के सामाजिक संबंधों और विस्थापन की पीड़ा पर विस्तार से बात की।

विभाजन में भौगोलिक जनसंख्या नहीं राजनीति आधार बनी

कानपुर। सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को विशेष अकादमिक व्याख्यान का आयोजन किया। अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के सहायक आचार्य मोहित अवस्थी ने विभाजन की प्रक्रिया में जनसंख्या के भौगोलिक वितरण के स्थान पर राजनीति को आधार बनाया गया। उन्होंने रेडक्लिफ सीमा-निर्धारण की प्रशासनिक चुनौतियों और उसके मानवीय प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महज छह सप्ताह में तैयार किए गए सीमा-निर्धारण के निर्णय में कई समस्याएं आईं। सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक पक्षों की जटिलताओं को पर्याप्त रूप से समाहित करना कठिन रहा। विभाजन की प्रशासनिक प्रक्रिया की कमियों की मानवीय कीमत सामान्य नागरिकों को चुकानी पड़ी।मुख्य

वक्ता प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसके सामाजिक एवं मानवीय प्रभावों तथा विस्थापन की पीड़ा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विभाजन से लाखों लोगों का जीवन, परिवार, सामाजिक संबंध और सांस्कृतिक स्मृतियां प्रभावित हुईं। स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के निदेशक डॉ. अमित कुमार, सहायक आचार्य डॉ. अर्जव जैन ने भी विचार रखे। मंच का संचालन सहायक आचार्य अंजली सचान ने किया। डॉ. उर्वशी ने धन्यवाद दिया। डॉ. मानस उपाध्याय, डॉ. प्रशांत, डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. अजय, डॉ. अनमोल शेखर आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविभाजन में भौगोलिक जनसंख्या नहीं राजनीति आधार बनी