एनएमएल में निवारक सतर्कता पर व्याख्यान
जमशेदपुर में सीएसआईआर-एनएमएल ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निवारक सतर्कता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक और अन्य मुख्य वैज्ञानिकों ने कार्यस्थल पर पारदर्शिता और नैतिकता के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

जमशेदपुर। सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के तहत प्रयोगशाला के सभागार में निवारक सतर्कता विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी की उपस्थिति रही, जबकि अध्यक्षता मुख्य वैज्ञानिक एवं सतर्कता समिति के अध्यक्ष डॉ. वीसी श्रीवास्तव ने की। मुख्य वक्ता, प्रशासन नियंत्रक जयशंकर शरण ने कार्यस्थल पर पारदर्शिता, जवाबदेही, सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निवारक सतर्कता संस्थाओं में भ्रष्टाचार की रोकथाम और स्वस्थ कार्यसंस्कृति विकसित करने में अहम भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम में सीएसआईआर-एनएमएल के बड़ी संख्या में वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रशासनिक अधिकारी विप्लव विशाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और मंच संचालन अनुभाग अधिकारी श्री वेद प्रकाश ने किया।


