एनएमएल का 42 छात्रों ने किया भ्रमण

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला ने 'जिज्ञासा' कार्यक्रम के तहत अक्षर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। इस में 42 छात्र-छात्राओं और 5 शिक्षकों ने भाग लिया। छात्रों ने वैज्ञानिक प्रक्रियाओं को समझने के लिए विभिन्न प्रयोगशालाओं का दौरा किया और वैज्ञानिकों से संवाद किया।

एनएमएल का 42 छात्रों ने किया भ्रमण

सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) ने शुक्रवार को ‘जिज्ञासा’ कार्यक्रम के तहत अक्षर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार के प्रति रुचि जगाना था। भ्रमण में 42 छात्र-छात्राओं और 5 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक जिज्ञासा ही नवाचार की नींव है।छात्रों ने प्रयोगशाला के उन्नत विश्लेषणात्मक, ई-कचरा पुनर्चक्रण और धातुकर्म से जुड़ी विभिन्न प्रयोगशालाओं का दौरा किया। वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर उन्होंने विज्ञान और शोध की बारीकियों को समझा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।