सीएसआईआर-एनएमएल में जिग्यासा कार्यक्रम के तहत छात्र भ्रमण का आयोजन

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

सीएसआईआर-एनएमएल ने अक्षर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया। इसका उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की रुचि विकसित करना था। 42 छात्रों और 5 शिक्षकों ने भाग लिया, जहां उन्होंने धातुकर्म और अनुसंधान संबंधी प्रयोगशालाओं का दौरा किया।

सीएसआईआर-एनएमएल में जिग्यासा कार्यक्रम के तहत छात्र भ्रमण का आयोजन

सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) ने शुक्रवार को जिग्यासा पहल के अंतर्गत अक्षर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार के प्रति रुचि विकसित करना था। इस भ्रमण में 42 छात्र-छात्राओं और 5 शिक्षकों ने भाग लिया। सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक जिज्ञासा ही नवाचार की आधारशिला है। भ्रमण के दौरान छात्रों ने उन्नत विश्लेषणात्मक, ई-कचरा पुनर्चक्रण और धातुकर्म से जुड़ी प्रयोगशालाओं का दौरा किया। वैज्ञानिकों के साथ सीधा संवाद कर छात्रों ने विज्ञान और शोध की बारीकियों को समझा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।