करंट की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान की मौत, कोहराम

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

जहांगीरगंज, अम्बेडकर नगर में सीआरपीएफ जवान जवाहिर (42) की करंट लगने से मौत हो गई। वो कश्मीर में तैनात थे और रोशनपुर गांव में घर पर 8 दिन की छुट्टी पर आए थे। गंभीर हालत में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में हड़कंप मच गया।

करंट की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान की मौत, कोहराम
करंट की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान की मौत, कोहराम

जहांगीरगंज, संवाददाता। अम्बेडकर नगर के जहांगीगंज थाना अंतर्गत रोशनपुर गांव में शनिवार को सीआरपीएफ जवान जवाहिर (42) की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। जवाहिर इन दिनों कश्मीर में तैनात थे। रोशनपुर गांव में शनिवार को उसे समय हड़कंप पहुंच गया जब, घर में लाइट के बोर्ड में प्लग लगा रहे सीआरपीएफ जवान जवाहिर तार कटा होने के चलते करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों के सहयोग से जवाहिर को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में रोना पीटना मच गया।

जवाहर के पिता महंत यादव ने बताया कि जवाहिर 8 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे और 29 अगस्त को वापस ड्यूटी पर जाने की बात कर रहे थे। जवाहिर मौजूदा समय में सीआरपीएफ में हवलदार थे और कश्मीर में तैनात थे। शनिवार की शाम को अचानक हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध तथा दुखी नजर आया। सीआरपीएफ जवान जवाहिर की मौत से पत्नी रीना के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं तो वहीं दो बेटियां सृष्टि तथा श्रुति व बेटे मयंक की चीत्कार हर किसी को द्रवित कर दे रही थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकरंट की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान की मौत, कोहराम