सीआरपीएफ जवानों ने किया पौधरोपण और रक्तदान

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 11वीं बटालियन सीआरपीएफ की ओर से किनामाड़ स्थित कैंप में पौधरोपण और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का

सीआरपीएफ जवानों ने किया पौधरोपण और रक्तदान

लातेहार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को 11वीं बटालियन सीआरपीएफ की ओर से किनामाड़ स्थित कैंप में पौधरोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कमांडेंट रवि कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमूल्य कुजूर, द्वितीय कमान अधिकारी रवीन्द्र चरण मिश्र, पितवास पंडा, उप कमांडेंट अनिल कुमार, सहायक कमांडेंट राजीव कुमार समेत अन्य अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया। इस दौरान जवानों ने कैंप परिसर में पौधरोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने में पेड़ों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। वहीं, सरकारी अस्पतालों और रेडक्रॉस सोसाइटी के समन्वय से आयोजित रक्तदान शिविर में जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

कमांडेंट रवि कुमार ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी प्रतिबद्ध है। बटालियन की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीआरपीएफ जवानों ने किया पौधरोपण और रक्तदान