मणिपुर: सीआरपीएफ जवानों को बुलेटप्रूफ वाहनों के बिना न चलने के निर्देश

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मणिपुर में असम राइफल्स पर घातक हमले के बाद, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अपने जवानों के लिए नए सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए। जवानों को बुलेटप्रूफ वाहनों का इस्तेमाल करने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने के लिए कहा गया है। यह आदेश लगभग 200 कंपनियों के जवानों पर लागू होगा।

मणिपुर: सीआरपीएफ जवानों को बुलेटप्रूफ वाहनों के बिना न चलने के निर्देश

नई दिल्ली, एजेंसी। मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए घातक हमलों के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने राज्य में तैनात अपने जवानों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जवानों को केवल बुलेटप्रूफ वाहनों में ही आवाजाही करने और अनावश्यक या अकेले बाहर निकलने से बचने के निर्देश दिए गए हैं। यह एसओपी मणिपुर में तैनात लगभग 200 सीआरपीएफ कंपनियों के करीब 20 हजार जवानों के साथ-साथ हाल ही में भेजी गई कोबरा कमांडो की दो बटालियनों पर भी लागू होगी। इसका उद्देश्य जवानों की आवाजाही और अभियान के दौरान सुरक्षा बढ़ाना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मणिपुर में तैनात हमारे सभी जवानों को केवल बुलेटप्रूफ वाहनों का इस्तेमाल करने और ऑपरेशनल व प्रशासनिक ड्यूटी के दौरान अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है।हाल

के महीनों में मणिपुर में लगभग 100 'मार्क्समैन' हल्के बुलेटप्रूफ वाहन भेजे गए हैं। यह भारत में विकसित कैप्सूल-आधारित वाहन हैं, जिन्हें शहरी युद्ध, गश्त और काफिले की सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है। इनमें बी6 स्तर की बैलिस्टिक सुरक्षा उपलब्ध है, जो असॉल्ट राइफल की गोलियों, ग्रेनेड और बारूदी सुरंगों के विस्फोट से सुरक्षा प्रदान करती है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।