सीआरपीएफ जवानों ने सामूहिक रूप से गाया वंदे मातरम
बरहट । निज संवाददाता 215 बटालियन सीआरपीएफ कैंप परिसर में शुक्त्रवार को जवानों एवं

बरहट । निज संवाददाता 215 बटालियन सीआरपीएफ कैंप परिसर में शुक्त्रवार को जवानों एवं अधिकारियों ने राष्ट्रीय गीत " वंदे मातरम् " का सामूहिक गायन एवं तिरंगा प्रदर्शनी किया । इसके साथ ही सामूहिक रूप से योगा अभ्यास का भी आयोजन किया गया। कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के नेतृत्व में कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया जिसमें द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार एवं सुरेंद्र सिंह, उप कमांडेंट ब्रज भूषण कुमार सहित बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया। जानकारी देते हुए कमांडेंट ने बताया किजवानों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना के लिए राष्ट्रीय गीत" वंदे मातरम् " का सामूहिक गायन एवं तिरंगा प्रदर्शनी किया गया।
उन्होंने कहा कि जवानों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने तथा तनावमुक्त वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य के लिए योगा अभ्यास भी कराया गया । उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने की भी अपील किया।


