नौरंगराय की छात्राओं ने सीआरपीएफ जवानों को बांधी राखी, मिला सुरक्षा का वचन
चांडिल के दुगनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में नौरंगराय सूर्या देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यार्थियों ने भाई-बहन के रिश्ते का पर्व राखी मनाया। छात्रों ने सीआरपीएफ जवानों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान, स्कूल के प्राचार्य और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की महत्ता पर चर्चा की।

चांडिल। सरायकेला के दुगनी स्थित -सीआरपीएफ कैंप में नौरंगराय सूर्या देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने विद्यार्थियों ने राखी का त्योहार मनाया। कमांडेंट बलाई भगत, असिस्टेंट कमांडेंट पुरुषोत्तम वर्मा, स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य सुब्रत चटर्जी ने भाई- बहन के मधुर संबंध के पर्व राखी के बारे में छात्रों को बताया। सीआरपीएफ कमांडेंट, असिस्टेंट कमांडेंट , ऑफिसर कुलवंत सिंह के अलावा 80 सीआरपीएफ जवानों को विद्यालय के छात्राओं ने राखी बांधी एवं उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस कार्यक्रम में विद्यालय कि ओर से प्रभारी प्रधानाचार्य सुब्रत चटर्जी,पृथु सिन्हा, बिष्णु सिंह एवं पूजा कौर उपस्थित रहीं। वहीं, सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल में कक्षा द्वितीय से दशम तक के छात्राओं ने खुद से राखी बनाई एवं विद्यालय के छात्रों के कलाई में राखी बांधकर ईश्वर से लंबी उम्र कि कामना की।
वहीं, छात्रों ने छात्राओं को सुरक्षा देने का वचन दिया।


