ब्रिजफोर्ड में कोबरा बटालियन ने छात्रों में भरा देशभक्ति का जोश
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत, सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन ने ब्रिजफोर्ड स्कूल में एक बाइक रैली आयोजित की। इस दौरान बटालियन के अधिकारियों ने छात्रों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। छात्र और जवान एक साथ राष्ट्रध्वज लहराते हुए देशभक्ति का संदेश देते हैं। इस पहल की सराहना स्कूल प्रधानाचार्य ने की।

रांची। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन की बाइक रैली तुपुदाना स्थित ब्रिजफोर्ड स्कूल पहुंची। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर सौरभ भटनागर और द्वितीय कमांडिंग ऑफिसर हेमंत पांडेय सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। जवानों और छात्रों ने एक साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य मुनिष दुबे ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्रों में राष्ट्रप्रेम का संचार हुआ है।


