सीआरपीएफ बैंड का जलवा, देशभक्ति गीतों की धुन पर झूमा शहर

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज में सीआरपीएफ बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए, जो देशभक्ति गीतों का आनंद ले रहे थे। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सुरक्षा बलों के योगदान से परिचित कराने का एक प्रयास है।

सीआरपीएफ बैंड का जलवा, देशभक्ति गीतों की धुन पर झूमा शहर

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को एलएस कॉलेज परिसर में सीआरपीएफ बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बैंड की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे कॉलेज परिसर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी, छात्र-छात्राएं और अन्य लोग पहुंचे थे।कार्यक्रम का आयोजन सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक राकेश कुमार सिंह के निदेशन में हुआ। सीआरपीएफ, झपहां सेक्टर के डीआईजी राकेश कुमार ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों, विशेषकर युवाओं को देश की सुरक्षा में बलों की भूमिका और उनके समर्पण से परिचित कराने का प्रयास किया जाता है।

यह आयोजित इसका ही हिस्सा है।उप निरीक्षक (बैंड) अंजन मुखर्जी के नेतृत्व में सीआरपीएफ बैंड ने विभिन्न देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। बैंड की सधी हुई धुनों और आकर्षक प्रस्तुति पर मौजूद लोगों ने तालियों से जवानों का उत्साह बढ़ाया। कॉलेज परिसर में देर तक देशभक्ति के नारों और तालियों की गूंज सुनाई देती रही। मौके पर मेयर निर्मला देवी, एलएस कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया, सहायक कमांडेंट विकास कुमार सिंह, निरीक्षक उमेश कुमार सिंह और सहायक उप निरीक्षक लोकेश पांडे मौजूद थे।

Somnath Satyom

लेखक के बारे में

Somnath Satyom

शॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , Byelection 2026 Result Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीआरपीएफ बैंड का जलवा, देशभक्ति गीतों की धुन पर झूमा शहर