सीआरपीएफ व नगर परिषद ने चलाया स्वच्छता अभियान
चाईबासा में महात्मा गांधी के 157 जन्मदिन पर सीआरपीएफ 174 बटालियन ने स्वच्छता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम नगर परिषद के सहयोग से किया गया जिसमें बस स्टैंड और मुख्य सड़कों पर स्वच्छता पर ध्यान दिया गया। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। अधिकारियों को स्वच्छता और पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया।

चाईबासा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 157 जन्मदिन पर सीआरपीएफ 174 बटालियन ने नगर परिषद के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस स्वच्छता अभियान के 174 बटालियन के कमांडेंट मनोज डंग तथा द्वितीय कमान अधिकारी रजनीश कुमार उपस्थिति में चाईबासा द्वारा विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चाईबासा के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे , बस स्टैंड और मुख्य सड़कों पर वाहिनी के अधिकारियों व जवानों एवं कर्मियों के द्वारा द्वारा विशेष श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं, 174 वाहिनी मुख्यालय, डीपीएल चाईबासा परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।द्वितीय
कमान अधिकारी रजनीश कुमार ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

