रेल गाड़ियों में भी यात्रियों की रही भीड़
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
मिर्जापुर में रक्षा बंधन पर विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। कई यात्रियों को बैठने के लिए सीट नहीं मिली और उन्हें खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। स्थानीय स्टेशन पर ट्रेनों के रुकते ही यात्रियों ने तेजी से सवार होना शुरू कर दिया। जीआरपी के सिपाही महिलाएं यात्रियों की मदद करते रहे।

मिर्जापुर। रक्षा बंधन पर विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। स्थिति यह रही कि ट्रेनों में यात्रियों को बैठने के लिए सीट तक नहीं मिल पायी। बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन में खड़े हो कर यात्रा करने के लिए विवश रहे। शुक्रवार की सुबह से ही स्थानीय स्टेशन पर रूकने वाली ट्रेनों के रूकते ही यात्री कोच में सवार होने में जुट जा रहे थे। विभिन्न ट्रेनों में दो मिनट में ही बड़ी संख्या में यात्री सवार हो जा रहे थे। जिससे ट्रेन न छूटने पाए। वहीं जीआरपी के सिपाही महिला यात्रियों को ट्रेन में बैठने में मदद करने में जुटे रहे।
जिससे कोई महिला यात्रा से वंचित न होने पाए।


