सिंह नक्षत्र को लेकर गंगा किनारे उमड़ी भीड़
हिन्दुस्तान, भागलपुर
सुल्तानगंज में रविवार को सिंह नक्षत्र के अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ गंगा किनारे देखी गई। उन्होंने ट्रेन, बस और निजी वाहनों से यात्रा की, गंगा स्नान किया, अजगैवीनाथ की पूजा की और सूर्य को भोग अर्पित किया। बाद में, वे गंगाजल लेकर और दान देकर अपने घर लौट गईं।

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सिंह नक्षत्र वाले रविवार को श्रद्धालु महिलाओं की गंगा किनारे काफी भीड़ रही। बड़ी संख्या में महिलाएं ट्रेन, बस और निजी वाहनों से दूर-दराज से पहुंचीं। उन्होंने गंगा स्नान किया, अजगैवीनाथ की पूजा-अर्चना की, नियम-निष्ठा से सूर्य को भोग लगाया और प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद गंगाजल लेकर तथा गंगा किनारे दान देकर अपने-अपने घर लौट गईं।


