ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशवेंकैया नायडू बने उप राष्ट्रपति: विपक्षी खेमे को हुआ नुकसान, 24 सांसदों ने की क्रॉस वोटिंग

वेंकैया नायडू बने उप राष्ट्रपति: विपक्षी खेमे को हुआ नुकसान, 24 सांसदों ने की क्रॉस वोटिंग

एनडीए प्रत्याशी रहे वेंकैया नायडू देश के 13वें उप राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। एनडीए के अलावा उन्हें विपक्षी दलों के सांसदों का भी समर्थन मिला है। बीजेपी के अनुसार विपक्षी पार्टियों के करीब 24 सांसदों...

वेंकैया नायडू बने उप राष्ट्रपति: विपक्षी खेमे को हुआ नुकसान, 24 सांसदों ने की क्रॉस वोटिंग
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 06 Aug 2017 07:37 AM
ऐप पर पढ़ें

एनडीए प्रत्याशी रहे वेंकैया नायडू देश के 13वें उप राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। एनडीए के अलावा उन्हें विपक्षी दलों के सांसदों का भी समर्थन मिला है। बीजेपी के अनुसार विपक्षी पार्टियों के करीब 24 सांसदों ने उप राष्ट्रपति चुनाव में अपने नेृत्व का निर्देश नहीं माना और नायडू के पक्ष में मतदान किया। नायडू को 516 वोट मिले, हालांकि पहले करीब 495 सदस्यों का समर्थन मिलने की उम्मीद थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री नायडू को 68 फीसदी वोट मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकष्ण गांधी को 32 फीसदी वोट हासिल हुए। विपक्ष के लिए चिंता का विषय यह है कि उसके उम्मीदवार गांधी को राष्ट्रपति पद की उसकी उम्मीदवार मीरा कुमार को मिले वोटों से 19 वोट अधिक है, हालांकि 40 और सांसदों ने उन्हें अपना समर्थन देने की बात की थी। मीरा कुमार को 225 वोट मिले थे, जबकि गांधी को 244 वोट हासिल हुए। बीजद के 28 और जदयू के 12 सांसदों ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए का समर्थन करने के बाद उप राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का साथ दिया।

देश के सभी शीर्ष पद अब BJP के पास, तीनों सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर RSS की पृष्ठभूमि के लोग

मतगणना के बाद राजग इस नतीजे पर पहुंचा कि जो 40 वोट विपक्ष के उम्मीदवार को जाने वाले थे उनमें से सिर्फ छह गए, इसका मतलब यह कि उसके पक्ष में बड़े पैमाने पर क्रॉस-वोटिंग हुई है। अधिकारियों के अनुसार 11 वोटों को अमान्य करार दिया गया। कुल 14 सदस्यों ने अलग-अलग कारणों से मतदान में हिस्सा नहीं लिया जिनमें से टीएमसी के चार, बीजेपी, कांग्रेस एवं आईयूएमएल के दो तथा राकांपा एवं पीएमके एक-एक सदस्य शामिल हैं।

गांधी को मीरा कुमार से अधिक वोट मिले : विपक्ष 

विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति चुनाव में जबर्दस्त हार का सामना करना पड़ा लेकिन विपक्ष ने कहा कि गांधी को राष्ट्रपति चुनाव में मीरा कुमार को मिले वोटों से अधिक मत मिले हैं। कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने इस ओर इशारा किया कि विपक्षी उम्मीदवार मीरा कुमार को 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में 225 वोट मिले थे जबकि उपराष्ट्रपति चुनाव में  गांधी को 244 वोट मिले। 

जीवन परिचय:वेंकैया नायडू का छात्र नेता से उपराष्ट्रपति बनने तक का सफर

संविधान-राज्यसभा की गरिमा को बनाए रखूंगा: नायडू 

एम वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उन्हें वोट देने वाले सांसदों का आभार व्यक्त किया और संविधान एवं संसद के उच्च सदन की गरिमा को बनाए रखने का वादा किया।  एनडीए प्रत्याशी नायडू को आज भारत का अगला उप—राष्ट्रपति चुन लिया गया। उन्होंने विपक्षी प्रत्याशी गोपालकष्ण गांधी के खिलाफ दो-तिहाई वोट हासिल किया। प्रधानमंत्री और समर्थन देने के लिए सभी पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुये नायडू ने कहा, राष्ट्रपति के हाथों को मजबूत करने और उपरी सदन की गरिमा को बनाए रखने के लिए मैं उप राष्ट्रपति की संस्था का उपयोग करना चाहता हूं। उप राष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी होते हैं। उन्होंने कहा, एक साधारण किसान के परिवार से उप-राष्ट्रपति बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती और मजबूती है।

बड़ी खबर: वेंकैया नायडू चुने गए भारत के 13वें उपराष्ट्रपति
        

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें