सभी प्रभावित किसानों को दिलाया जाए फसल क्षति का मुआवजा

हिन्दुस्तान, महोबा
Follow us on Google News
share

- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक

सभी प्रभावित किसानों को दिलाया जाए फसल क्षति का मुआवजा

महोबा,संवाददाता। जिलाधिकारी प्रभास कुमार की अध्यक्षता में फसल क्षति के आकलन एवं प्रभावित किसानों को मुआवजा/बीमा क्लेम का भुगतान कराए जाने के संबंध में जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों, कृषि विभाग के अधिकारियों तथा फसल बीमा से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में वर्षा एवं अतिवृष्टि के कारण हुई फसल क्षति के आकलन तथा क्षति से संबंधित उपजिलाधिकारी व कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध फसल क्षति की सूचनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को नर्दिेशित किया गया कि फसल क्षति का सर्वेक्षण एवं आकलन पुनः जांच ले कि कोई भी अतिवृष्टि से प्रभावित किसान सहायता हेतु छूटने ना पाए एवं 02 दिन में नियमानुसार समयबद्ध ढंग से कार्यवाही पूर्ण करते हुए सूचना तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि शासन को आवश्यक मांग/प्रस्ताव प्रेषित किया जा सके।

इसके अतिरक्ति, बीमित किसानों को अतिवृष्टि से प्रभावित हुई फसल क्षति से प्रभावित किसानों को नियमानुसार देय सहायता राशि फसल बीमा क्लेम का भुगतान शीघ्र सुनश्चिति कराने के नर्दिेश दिए गए। जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को नर्दिेशित किया कि लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर नस्तिारण करते हुए पात्र किसानों को समय से लाभान्वित किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न की जाए। बैठक में संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए फसल क्षति के आकलन, सूचना संकलन एवं भुगतान संबंधी कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के नर्दिेश दिए गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसभी प्रभावित किसानों को दिलाया जाए फसल क्षति का मुआवजा