विज्ञान शिक्षकों को बाल वैज्ञानिक बनाने के लिए किया गया प्रेरित

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।सरकार और विश्वविद्यालय से की मांगसरकार और विश्वविद्यालय से की मांगसरकार और विश्वविद्यालय से की मांग

 विज्ञान शिक्षकों को बाल वैज्ञानिक बनाने के लिए किया गया प्रेरित

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के सभागार में 32 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। प्रशिक्षण सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चला। इस वर्ष का विषय निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार व संबंधित सभी उप विषयों पर उपस्थित साधन सेवियों ने बारी-बारी से चर्चा की।

कार्यक्रम का उद्देश्य

एक-एक कर सभी प्रशिक्षकों द्वारा दिए गए उप विषयों पर प्रोजेक्ट बनाने के लिए चर्चा की गई। प्राचार्य कनक लता ने शैक्षणिक समन्वयकों को दिए गए विषय वस्तु विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विज्ञान शिक्षकों को बाल वैज्ञानिक बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रभुनाथ पर्वत ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में बताया गया कि बताया गया कि जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन अक्टूबर माह में होगा. प्रतियोगिता की तिथि और आयोजन स्थल की जानकारी बाद में शिक्षा विभाग की ओर से जारी की जाएगी।

प्रोजेक्ट निर्माण के लिए निर्देश

विभाग के निर्देशानुसार प्रशिक्षण प्राप्त विज्ञान एवं अन्य शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में अधिकतम दो छात्र-छात्राओं का समूह बनाकर मुख्य विषय पर आधारित परियोजना तैयार कराएंगे। परियोजना निर्माण के लिए विद्यालय छात्र कोष से अधिकतम 500 रुपये तक खर्च किए जा सकेंगे, ताकि छात्र नवाचार आधारित मॉडल और शोध कार्य तैयार कर सकें। मौके पर वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के प्राचार्य राकेश कुमार सिंह, साधन सेवी धनंजय कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, प्रिंस कुमार तिवारी, शिक्षक उपेन्द्र यादव समेत ढाई सौ विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया।

सामान्य प्रश्न

कार्यशाला का आयोजन कहाँ हुआ?
कार्यशाला शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsविज्ञान शिक्षकों को बाल वैज्ञानिक बनाने के लिए किया गया प्रेरित