बाल संरक्षण एवं मानव तस्करी से जुड़े मुद्दों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि।बाल संरक्षण एवं मानव तस्करी से जुड़े मुद्दों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन बाल संरक्षण एवं मानव तस्करी से जुड़े मुद्दों पर

बाल संरक्षण एवं मानव तस्करी से जुड़े मुद्दों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि।बाल संरक्षण एवं मानव तस्करी से जुड़े मुद्दों के प्रति पुलिस कर्मियों की समझ व संवेदनशीलता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बाल यौन शोषण, बाल संरक्षण कानून, मानव तस्करी तथा बाल पीड़ितों के कानूनी अधिकारों एवं पुनर्वास संबंधी प्रावधानों के बारे में पुलिस कर्मियों के ज्ञान और व्यावहारिक क्षमता को बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पुलिस अवर निरीक्षिक आनंद हेम्ब्रम, परियोजना समनव्यक प्रेम कुमार एवं वरुण पांडे ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य प्रशिक्षक डॉ राजकुमार उपाध्याय के द्वारा प्रशिक्षण के दौरान बाल यौन शोषण की समझ विषय पर बच्चों के यौन शोषण के विभिन्न रूपों, संभावित संकेत एवं लक्षण, जोखिम कारकों, प्रचलित मिथकों एवं गलत धारणाओं तथा बच्चों पर पड़ने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिसकर्मियों को बच्चों के साथ संवेदनशील एवं बाल-अनुकूल व्यवहार करने तथा संभावित शोषण के संकेतों की पहचान करने के लिए जागरूक किया गया。

प्रशिक्षण के प्रमुख विषय

उन्होंने बाल संरक्षण के कानूनी ढांचे के अंतर्गत किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रमुख प्रावधानों, बाल संरक्षण के मूल सिद्धांतों, बाल-अनुकूल प्रक्रियाओं तथा बच्चे की आयु के सत्यापन/निर्धारण की निर्धारित प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। बाल संरक्षण के मामलों में पुलिस, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) और जिला बाल संरक्षण इकाई की भूमिका तथा इनकी बीच प्रभावी समन्वय के महत्व पर प्रशिक्षण दिया गया।

मानव तस्करी के मुद्दे

परियोजना समन्वयक प्रेम कुमार ने मानव तस्करी के अंतर्गत तस्करी की अवधारणा एवं विभिन्न रूपों, बच्चों की जोखिम बढ़ाने वाले कारकों, भर्ती, परिवहन/स्थानांतरण एवं शोषण की प्रक्रिया तथा तस्करी के शिकार बच्चों की पहचान के संभावित संकेतों पर चर्चा की गई। पुलिसकर्मियों को ऐसे मामलों में बच्चे की तत्काल सुरक्षा सुनिश्चित करने, कानून के अनुरूप कार्रवाई करने तथा संबंधित बाल संरक्षण एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए आवश्यक जानकारी दिया।

फोटो संख्या-19-कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किस उद्देश्य से आयोजित किया गया?−
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस कर्मियों की बाल संरक्षण एवं मानव तस्करी से जुड़ी समझ और संवेदनशीलता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाल संरक्षण एवं मानव तस्करी से जुड़े मुद्दों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन