केजीएमयू-लोहिया में वेंटिलेटर बेड फुल, 30 मरीज इंतजार में
राजधानी लखनऊ के केजीएमयू और लोहिया संस्थान में वेंटिलेटर बेड की कमी गंभीर मरीजों के लिए मुश्किलें बढ़ा रही है। दोनों संस्थानों में सभी बेड फुल हैं और 30 से अधिक मरीज वेंटिलेटर के इंतजार में हैं। कई मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 10 से अधिक मरीजों को एम्बुबैग के सहारे सांस दी जा रही है।

नोट...इसे वेबसाइट पर न चलाने का अनुरोध है -गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर न मिलने से बढ़ी मुश्किलें
-कई मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर
-10 से अधिक मरीज एम्बुबैग के सहारे
लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।
वेंटिलेटर बेड का संकट
राजधानी के दो बड़े चिकित्सा संस्थानों केजीएमयू और लोहिया संस्थान में वेंटिलेटर बेड की कमी से गंभीर मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों संस्थानों में सभी वेंटिलेटर बेड फुल हैं। 30 से ज्यादा मरीज वेंटिलेटर मिलने के इंतजार में हैं। डॉक्टरों ने ऐसे मरीजों और उनके तीमारदारों के मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज कर लिए हैं, ताकि बेड खाली होने पर उन्हें सूचना दी जा सके।
मरीजों की स्थिति
गंभीर मरीजों को तत्काल वेंटिलेटर की जरूरत है। लेकिन बेड खाली न होने से कई मरीजों का इलाज दूसरे अस्पतालों में चल रहा है। इनमें कुछ मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। सरकारी संस्थानों में वेंटिलेटर बेड खाली होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, 10 से अधिक मरीजों को फिलहाल एम्बुबैग के सहारे सांस दी जा रही है। तीमारदार हाथ से बैग दबाकर मरीजों को ऑक्सीजन पहुंचा रहे हैं।
वेंटिलेटर बेड की उपलब्धता
लोहिया संस्थान में करीब 240 व केजीएमयू में 350 से अधिक वेंटिलेटर बेड हैं। इनमें आईसीयू, ट्रॉमा, मेडिसिन, एनेस्थीसिया समेत दूसरे विभागों के वेंटिलेटर शामिल हैं। इसके बावजूद ज्यादातर वेंटिलेटर बेड लगातार भरे रहते हैं। गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने पर नए मरीजों के लिए तत्काल बेड उपलब्ध कराना मुश्किल हो जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक वेंटिलेटर की जरूरत वाले मरीजों में गंभीर संक्रमण, सांस संबंधी बीमारी, दुर्घटना में घायल और ऑपरेशन के बाद गंभीर हालत वाले मरीज शामिल होते हैं। ऐसे मरीजों को लगातार निगरानी और कृत्रिम सांस की जरूरत पड़ सकती है। बेड खाली होने तक मरीजों को वैकल्पिक व्यवस्था से संभालना पड़ता है.


