पावापुरी अस्पताल में 3 साल से लैब टेक्नीशियन नहीं

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

पावापुरी अस्पताल में तीन वर्षों से लैब टेक्नीशियन का पद रिक्त है, जिससे रोगियों की जांच नहीं हो पा रही है। मरीजों को निजी जांच केंद्रों की ओर जाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र नियुक्तियों की मांग की गई है ताकि गरीब मरीजों को राहत मिल सके।

पावापुरी अस्पताल में 3 साल से लैब टेक्नीशियन नहीं

पावापुरी अस्पताल में 3 साल से लैब टेक्नीशियन नहीं बिना जांच के ही रोगियों का हो रहा इलाज जांच जरूरी होने पर रोगी को करना पड़ रहा रेफर पावापुरी, निज संवाददाता।

लैब टेक्नीशियन की कमी

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तीन वर्षों से लैब टेक्नीशियन का पद रिक्त है। इस कारण मरीजों को विभिन्न प्रकार की जांच नहीं हो पा रही है। स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन दर्जनों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन आवश्यक जांच सुविधा सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं होने से उन्हें निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई बार उन्हें रेफर भी करना पड़ रहा है। जबकि, बिना जांच के ही कई रोगियों का इलाज किया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों की चिंताएं

स्थानीय निवासी संजीव कुमार, सुनील कुमार, चितानंद ने बताया कि कि केंद्र में लैब की व्यवस्था तो है, लेकिन प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन नहीं होने से खून, मूत्र, मधुमेह, मलेरिया, डेंगू समेत अन्य आवश्यक जांच नहीं हो रही है। इससे गरीब एवं ग्रामीण मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक पदस्थापन नहीं हो सका है। मरीजों को छोटी-छोटी जांच के लिए बिहारशरीफ, गिरियक या निजी पैथोलॉजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है।

सरकारी प्रयासों की कमी

लोगों ने कहा सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को गांव स्तर तक मजबूत बनाने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चलाए जा रहे हैं, लेकिन आवश्यक मानव संसाधन की कमी से इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गरीब मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। वार्ड नंबर छह की पार्षद सुषमा देवी ने स्वास्थ्य विभाग से अविलंब लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति करने की मांग की है। ताकि मरीजों को जांच की बेहतर सुविधा मिल सके और उन्हें अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत मिले। ग्रामीणों ने बताया कि यदि शीघ्र ही लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं की गई, तो वे इस मुद्दे को लेकर संबंधित अधिकारियों से मिलकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने बताया कि रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया उच्च स्तर पर चल रही है। पदस्थापन होते ही जांच सेवाएं नियमित रूप से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

पावापुरी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का पद कब से रिक्त है?
पावापुरी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का पद तीन वर्षों से रिक्त है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।