सदर अस्पताल में चार दिनों से एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं, मरीज परेशान

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान, सदर अस्पताल में पिछले चार दिनों से एआरवी की कमी है, जिससे मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई डॉग बाइट के शिकार मरीज वैक्सीन के लिए अस्पताल पहुंचे लेकिन निराश होकर लौट गए। एआरवी की उपलब्धता में रुकावट बीएमएसआईसीएल की ओर से सप्लाई न होने के कारण है।

सदर अस्पताल में चार दिनों से एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं, मरीज परेशान

सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में पिछले चार दिनों से एआरवी ( एंटी रेबीज वैक्सीन) उपलब्ध नहीं है। एआरवी उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी डॉग बाइट के शिकार कई मरीज एआरवी लेने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण सभी को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

मरीजों का इलाज

वहीं, अस्पताल से खाली हाथ लौटने के बाद कई मरीजों ने मजबूरी में शहर में संचालित प्राइवेट मेडिकल दुकानों से वैक्सीन खरीदकर अपना इलाज कराया। बताया गया कि एआरवी नहीं मिलने का मुख्य कारण इंडेंट के अनुसार एआरवी की खेप बीएमएसआईसीएल मुजफ्फरपुर द्वारा उपलब्ध नहीं कराया बताया जा रहा है। एक आंकड़े के अनुसार सदर अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 2 सौ से 250 डोज एआरवी की खपत होती है। लेकिन, खपत के अनुसार एआरवी की डोज उपलब्ध नहीं करायी जा रही है। कुत्ते, बंदर व अन्य जानवर के काटने पर मरीज को दिया जाता है एआरवी रेबीज से बचाव के लिए मरीजों को एआरवी दी जाती है। रेबीज एक बेहद खतरनाक वायरल बीमारी है, जो संक्रमित कुत्ते, बंदर व अन्य जानवर के काटने से फैलती है। यह वायरस सीधे तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है। अगर समय पर इलाज न मिले, तो यह लगभग सौ फीसदी जानलेवा हो सकता है। एआरवी वैक्सीन शरीर में वायरस के खिलाफ इम्युनिटी बनाती है। इसलिए डॉग बाइट के बाद तय समय पर पूरा वैक्सीन कोर्स लेना बहुत जरूरी होता है।

क्या कहते हैं अस्पताल अधीक्षक

सदर अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में फिलहाल एआरवी उपलब्ध नहीं है। इस कारण इलाज के लिए आए मरीजों को यह नहीं मिल पा रही है। मांग के अनुसार बीएमएसआईसीएल द्वारा एआरवी की खेप नहीं उपलब्ध कराने से इस तरह की समस्या सामने आयी है। एआरवी की खेप कबतक आएगी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

FAQs

क्यों सदर अस्पताल में एआरवी की कमी हुई है?
बीएमएसआईसीएल द्वारा एआरवी की खेप उपलब्ध नहीं कराने के कारण सदर अस्पताल में एआरवी की कमी हुई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसदर अस्पताल में चार दिनों से एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं, मरीज परेशान