काल बनीं कुमाऊं की सड़कें, हर महीने 44 गंवा रहे जान

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

कुमाऊं की सड़कें यात्रियों के लिए जानलेवा बन गई हैं। इस साल के पहले आठ महीनों में सड़क हादसों में 349 लोगों की जान जा चुकी है। उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले में अधिकतर हादसे हुए हैं, जहां लापरवाही और खस्ताहाल सड़कों का बड़ा हाथ है।

काल बनीं कुमाऊं की सड़कें, हर महीने 44 गंवा रहे जान

संतोष जोशी हल्द्वानी। कुमाऊं की सड़कें सफर कर रहे लोगों के लिए काल बन रही हैं। लालकुआं के हल्दूचौड़ में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में किशोरी की मौत जैसे सैकड़ों की जानें इन सड़कों पर लील गई हैं। करीब साढ़े तीन सौ लोगों की कुमाऊं में इस साल आठ महीने में सड़क हादसों में जान जा चुकी हैं। अगर महीने के औसत की बात करें तो प्रतिमाह 44 लोग हादसों में जान गंवा रहे हैं।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 31 अगस्त 2026 तक कुमाऊं के छह जिलों में 530 सड़क हादसे हो चुके हैं। जिनमें 349 लोगों की मौत हो गई जबकि 393 लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा हादसे मैदानी जिलों नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में हुए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो ऊधम सिंह नगर सड़क हादसों में सबसे आगे है। यहां 326 सड़क हादसों में 228 लोगों की जान गई और 204 लोग घायल हुए। दूसरे नंबर पर नैनीताल जिला है, जहां 152 हादसों में 94 लोगों की मौत हुई और 151 लोग घायल हुए हैं। यानी सिर्फ दो जिलों में ही 478 हादसे हुए हैं, जो कुल हादसों का 90 फीसदी है। पहाड़ी जिलों की बात करें तो अल्मोड़ा में 19 हादसों में 14 की मौत और 19 घायल हुए। चम्पावत में 14 हादसों में पांच की मौत और 10 घायल, पिथौरागढ़ में 12 हादसों में सात लोग घायल हुए हैं। जबकि बागेश्वर में सबसे कम दो हादसों में दो लोग घायल हुए हैं।

ओवरस्पीड, खस्ताहाल सड़कें भी वजह

आंकड़ों के अनुसार कुमाऊं में ज्यादातर सड़क हादसों की वजह ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाना है। तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ ही खस्ताहाल सड़कें भी हादसों का बड़ा कारण बन रही हैं। दिन में ही कुमाऊं में सर्वाधिक हादसे हुए हैं।

पहाड़ों पर सुरक्षित है सफर

मैदानी क्षेत्र के मुकाबले पहाड़ी जिलों में सफर ज्यादा सुरक्षित हैं जो कि आंकड़े बयां कर रहे हैं। अगस्त तक 47 हादसों में 27 लोगों की चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत और पिथौरागढ़ में जान गई। इस दौरान करीब 40 लोग हादसों में घायल हुए।

सड़क हादसों को रोकने के उपाय

सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस लगातार ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर रही है। इसके अलावा रात और दिन में चेकिंग निरंतर जारी है। संबंधित कप्तानों को भी हादसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा गया है।

निवेदिता कुकरेती, आईजी कुमाऊं।

सामान्य प्रश्न

✦कुमाऊं में सड़क हादसों की क्या वजह है?−
कुमाऊं में ज्यादातर सड़क हादसों की वजह ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकाल बनीं कुमाऊं की सड़कें, हर महीने 44 गंवा रहे जान