दरधा एवं मोरहर नदी की स्वच्छता और अतिक्रमण मुक्त करने पर जोर

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

जिला गंगा समिति की समीक्षात्मक बैठक , बैठक में जिले की प्रमुख नदियों दरधा एवं मोरहर के संरक्षण, स्वच्छता, नदी तटों की साफ-सफाई तथा अतिक्रमण मुक्त करने से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

दरधा एवं मोरहर नदी की स्वच्छता और अतिक्रमण मुक्त करने पर जोर

जिला गंगा समिति की समीक्षात्मक बैठक जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिला गंगा समिति की बैठक शनिवार को उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पीयूष की अध्यक्षता हुई। बैठक में जिले की प्रमुख नदियों दरधा एवं मोरहर के संरक्षण, स्वच्छता, नदी तटों की साफ-सफाई तथा अतिक्रमण मुक्त करने से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

नदियों की सफाई

साथ ही जलस्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने तथा नदी तटों पर स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की प्रगति, दरधा नदी रिवर फ्रंट विकास से संबंधित कार्यों तथा नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों को निर्धारित कार्यों में तेजी लाने तथा समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देशन दिया।

निर्देश और समन्वय

बैठक में उपस्थित सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, नगर पंचायत, सभी अंचलाधिकारी एवं परियोजना निदेशक, बुडको को निर्देशित किया गया कि जिले में नदी के किनारे किसी भी प्रकार का कार्य अथवा संरचना निर्माण प्रारंभ करने से पूर्व जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति एवं जिला गंगा समिति, नमामि गंगे शाखा को अनिवार्य रूप से सूचित किया जाए। नदी तटों पर किसी भी प्रकार की गतिविधि निर्धारित नियमों एवं संबंधित विभागों के समन्वय के साथ ही संचालित की जाएगी। जिला गंगा समिति के जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार को निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित विभागों के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए जिला गंगा समिति एवं नमामि गंगे के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति से वरीय पदाधिकारियों को नियमित रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें। उप विकास आयुक्त ने कहा कि नदियों एवं जलस्रोतों का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नदी संरक्षण, स्वच्छता, अतिक्रमणमुक्ति एवं प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। फोटो- 05 सितम्बर जेहाना- 32 कैप्शन- शहर स्थित कार्यालय में शनिवार को जिला गंगा समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते डीडीसी आदित्य कुमार पीयूष।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जिला गंगा समिति की बैठक कब और कहाँ हुई थी?−
जिला गंगा समिति की बैठक शनिवार को उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पीयूष की अध्यक्षता में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदरधा एवं मोरहर नदी की स्वच्छता और अतिक्रमण मुक्त करने पर जोर