जिले में 972 परिवारों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास

हिन्दुस्तान, रायबरेली
Follow us on Google News
share

रायबरेली में दैवी आपदा में आवास गवाने वाले 972 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत राहत मिलेगी। सभी खंड विकास अधिकारियों से लाभार्थियों की संख्या मांगी गयी है। जैसे ही सूची जिला मुख्यालय पर पहुंचेगी, सत्यापन कर पहले किश्त भेजी जाएगी।

जिले में 972 परिवारों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास

रायबरेली, संवाददाता। छत विहीन परिवारों को अब मुख्यमंत्री आवास से अच्छादित किया जाएगा। दैवी आपदा में अावास गवाने वाले लोगों को राहत मिलने जा रही है। जनपद के 972 परिवारों को इसका लाभ दिया जाएगा। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों परिवारों की संख्या मांगी गयी है। बीडीओ के रिपोर्ट देते इन परिवारों की पहली किश्त भेज दी जाएगी। यही नहीं सभी विकास खंडों को इसका लक्ष्य भी दे दिया गया है।

लाभार्थियों का चयन

खीरों के साथ ही सतांव और गौरा में सबसे ज्यादा को मिलेगा लाभ : सीएम आवास का लक्ष्य विकास खंड वार निर्धारित कर दिया गया है। इसमें दीन शाह गौरा में 120, खीरों में 129, सतांव में 126, अमावंा में 29, बछरावां में 12, छतोह में 30, डलमऊ में 64, डीह में 37, हरचंदपुर में 17, जगतपुर में 61, लालगंज में 31, महराजगंज में 77, राही में 68, रोहनियां में 22, सलोन में 19, सरेनी में 15, शिवगढ़ में 33, ऊंचाहार में 82 परिवारों को आवस दिया जाएगा।

मुआवजा पाने वालों को नहीं मिलेगा लाभ : सीएम आवास योजना के तहत दैवी आपदा में छत गवाने वाले उन परिवारों को लाभ मिलेगा जिन्हें किसी भी रूप में आवास का मुआवजा नहीं मिला होगा। इसके साथ ही दैवी आपदा से प्रभावित, दिव्यांग, कुष्ठरोग से प्रभावित, विधवा महिला (18 से 50 वर्ष), बौक्सा, बंजारा, बैगा, पछइया लोहार, थारू, नट, मुसहर, वन टांगिया, जेई, एईएस, कालोजार, कोल, सहरिया, धरकार, बांसफोर, बसोड़ श्री के परिवारों को, सपेरिया, विमुक्त जाति, जोगी, चेरों जाति के परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ किन परिवारों को मिलेगा?
मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिन्हें दैवी आपदा में आवास का मुआवजा नहीं मिला है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।