जनगणना के दूसरे चरण के लिए एसडीएम ने सुपरवाइजरों को ट्रेनिंग दी

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बहेड़ी में, एसडीएम गोपाल शर्मा ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारी के लिए सुपरवाइजरों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। इसमें बताया गया कि जनगणना 16 नवंबर 2026 से शुरू होकर 9 जनवरी 2027 तक चलेगी। जनगणना का यह चरण पूरी तरह डिजिटल होगा और इसमें जातीय जनगणना भी शामिल है।

जनगणना के दूसरे चरण के लिए एसडीएम ने सुपरवाइजरों को ट्रेनिंग दी

बहेड़ी। एसडीएम गोपाल शर्मा ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारी के संबंध में सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण के दौरान उन्हें महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। तहसील सभागार में हुई बैठक में सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं के नीति निर्माण व क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की जाती है। उन्होंने कहा कि जनगणना का द्वितीय चरण 16 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 9 जनवरी 2027 तक चलेगा। द्वितीय चरण की इस जनगणना में प्रत्येक व्यक्ति से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे तथा इस जनगणना में जातीय जनगणना भी शामिल होगी。

जनगणना की प्रक्रिया

द्वितीय चरण की इस जनगणना में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वजनगणना अर्थात सेल्फ एन्यूमरेशन का विकल्प निवासियों के पास उपलब्ध रहेगा। जिसके माध्यम से नागरिक अपनी स्वयं की गणना कर सकते हैं तथा दिनांक 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना संबंधी जानकारी निवासीगणों से एकत्रित करेंगे तथा बेघरों की गणना 5 जनवरी की रात्रि 00:00 समय में की जाएगी। 5 जनवरी 2027 से 9 जनवरी 2027 तक रिवीजन राउंड चलेगा। जनगणना कार्य से पूर्व समस्त कार्यों के भली भांति संचालन व सकुशल संपादन हेतु प्रगणकों तथा सुपरवाइजर को गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

डिजिटल माध्यम से जनगणना

उन्होंने कहा जनगणना 2027 पहली बार पूर्ण रूप से डिजिटल माध्यम से की जाएगी। प्रशिक्षण में यह स्पष्ट किया गया कि फील्ड दौरे के दौरान यदि प्रगणक अथवा पर्यवेक्षक द्वारा किसी ऐसे छूटे हुए क्षेत्र, मकान के समूह अथवा परिवार की पहचान की जाती है, जिसका एचएलओ चरण के दौरान कवरेज नहीं किया गया था, तब इसकी सूचना तत्काल चार्ज अधिकारी के संज्ञान में लाई जाएगी। ऐसे प्रत्येक चिन्हित छूटे हुए क्षेत्र मकान अथवा परिवार को जनसंख्या की गणना चरण के दौरान अनिवार्य रूप से कवर किया जाना संबंधित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अर्थात सुपरवाइजर का उत्तरदायित्व होगा।

कवरेज की सुनिश्चितता

किसी भी चिन्हित क्षेत्र, मकान अथवा परिवार को बिना कवरेज के नहीं छोड़ा जाएगा इसके साथ ही जनसंख्या की गणना के दौरान प्रत्येक भौगोलिक क्षेत्र चाहे वह आबाद हो, निर्जन हो, प्रतिबंधित हो, दूरस्थ हो, गतिशील हो या नया विकसित हुआ हो- उसमें उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित किया जाएगा। प्रगणक यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके भाग में कोई जनसंख्या जनगणना से छूटी न हो और न ही किसी क्षेत्र या जनसंख्या की दोहरी गणना हो। द्वितीय चरण की इस जनगणना में प्रत्येक व्यक्ति की सामान्य जानकारी के साथ-साथ, वैवाहिक स्थिति, जाति साक्षरता एवं डिजिटल साक्षरता की स्थिति, प्राप्त शिक्षा के उच्चतम स्तर, आर्थिक कार्यकलाप, मातृभाषा व अन्य भाषाओं के ज्ञान तथा शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाएंगे।

कानूनी दायित्व

उन्होंने कहा कि अधिनियम की धारा 8 के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति जनगणना अधिकारी द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए बाध्य है। धारा 9 के अनुसार प्रत्येक मकान स्वामी या अधिभोगी को जनगणना कार्य के लिए जनगणना अधिकारी को प्रवेश की अनुमति देनी होगी। धारा 15 सभी व्यक्तिगत जनगणना अभिलेखों की गोपनीयता सुनिश्चित करती है तथा धारा 11 में प्रश्नों का उत्तर देने से इनकार करने गलत जानकारी देने या जनगणना कार्य में बाधा डालने पर दंड का भी प्रावधान है।

बैठक में उप-जिलाधिकारी गोपाल शर्मा तथा तहसीलदार भानु प्रताप सिंह द्वारा समस्त सुपरवाइजर/पर्यवेक्षकों को जनगणना 2027 के संबंध में विशेष जानकारी दी गई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जनगणना 2027 का द्वितीय चरण कब प्रारंभ होगा?−
जनगणना का द्वितीय चरण 16 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 9 जनवरी 2027 तक चलेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजनगणना के दूसरे चरण के लिए एसडीएम ने सुपरवाइजरों को ट्रेनिंग दी