पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ धाम के बीच बनेगा कांवरिया पथ

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में कांवरियों की सुविधा के लिए पहला घाट से बाबा गरीबनाथ तक लगभग 85 किलोमीटर का कांवरिया पथ बनाने की योजना है। यह पथ छह मीटर चौड़ा होगा, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा होगी। मंत्री कुमार शैलेंद्र ने केंद्रीय मंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा है।

पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ धाम के बीच बनेगा कांवरिया पथ

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांवरियों की सुविधा के लिए पहलेजा घाट (सोनपुर) से बाबा गरीबनाथ (मुजफ्फरपुर) तक करीब 85 किलोमीटर लंबा कांवरिया पथ बनेगा। एनएच किनारे उपलब्ध जमीन पर मिट्टी-बालू भरकर कांवरिया पथ तैयार किया जाएगा। छह मीटर चौड़ा कच्चा पथ बनेगा, जिससे कांवरिया सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे और एनएच पर यातायात भी बाधित नहीं होगा। गुरुवार को पहलेजा घाट से कांवरिया पथ का निरीक्षण करते हुए मुजफ्फरपुर पहुंचे पथ निर्माण विभाग के मंत्री कुमार शैलेंद्र ने अतिथि गृह में मीडियाकर्मियों को यह जानकारी दी।

कांवरिया पथ का महत्व

मंत्री ने कहा कि कांवरिया पथ बनने से श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो जाएगी। वे बिना किसी बाधा के बाबा की नगरी पहुंचकर जलाभिषेक कर सकेंगे। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह जल्द ही धरातल पर दिखेगा। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कांवरिया पथ के निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के साथ पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर, अन्य अधिकारी व पदाधिकारी भी साथ थे।

केंद्रीय मंत्री को पत्र

कांवरिया पथ को लेकर सूबे के पथ निर्माण मंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक श्रद्धालुओं के आगमन के लिए अलग कांवरिया पथ नहीं है, जिससे कांवरियों को राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर ही पैदल चलने को विवश होना पड़ता है। राजमार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहने के कारण सावन महीने के दौरान श्रद्धालुओं को असुविधा होती है। दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। साथ ही लगभग दो माह तक राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर शनिवार से सोमवार तक एक लेन बंद करनी पड़ती है, जिससे यातायात प्रभावित होता है। इसके लिए आवश्यक है कि हाजपुर से मुजफ्फरपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे उपलब्ध भूमि पर साधारण मिट्टी एवं बालू से लगभग छह मीटर चौड़ा कांवरिया पथ के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाये।

सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव

-- बॉक्स

बाइपास को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण का सौंपा प्रस्ताव :

दामोदरपुर फरदो से हाजीपुर बाइपास को जोड़ने के लिए पथ निर्माण विभाग के मंत्री कुमार शैलेंद्र को एक प्रस्ताव सर्किट हाउस में सौंपा गया है। जिला भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने यह प्रस्ताव सौंपा है। कहा है कि दामोदरपुर फरदो और बाइपास के बीच की सड़क काफी संकीर्ण है। इससे बड़ी गाड़ियों की आवाजाही में परेशानी होती है। इस सड़क की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए इसके चौड़ीकरण की आवश्यकता है। इससे शहर या ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी आबादी देवरिया-ब्रह्मपुरा पथ होकर बाइपास से पटना, मोतिहारी, सीतामढ़ी आदि के लिए निकलती है। मंत्री ने इसपर सकारात्मक आश्वासन दिया।

मंत्री को सम्मानित करना

जिला भाजपा ने किया मंत्री को सम्मानित

निरीक्षण के दौरान मुजफ्फरपुर पहुंचने पर पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र का गुरुवार को मुजफ्फरपुर सर्किट हाउस में जिला भाजपा की ओर से स्वागत किया गया। भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार व पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री को शॉल, अंगवस्त्र, बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वे टीम के साथ पटना लौट गये। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, सुरेश कुमार, प्रो. डॉ. ममता रानी, महामंत्री मनोज तिवारी, जिला मंत्री परितोष सिंह, रितु आनंद, जिला मीडिया प्रभारी रंजन कुमार ओझा, सुरेश घायल, सुनील रंजन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

कांवरिया पथ कहाँ से कहाँ तक बनेगा?
कांवरिया पथ पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ तक बनेगा।
Somnath Satyom

लेखक के बारे में

Somnath Satyom

शॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ धाम के बीच बनेगा कांवरिया पथ