पंच सम्मेलन आज, वीबी-जी राम जी के फायदे बताएंगे

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में गुरुवार को उत्तर क्षेत्र का पंच सम्मेलन होगा जिसमें यूपी, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड के 500 ग्राम प्रधान भाग लेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

पंच सम्मेलन आज, वीबी-जी राम जी के फायदे बताएंगे

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विकसित भारत- जी राम जी अधिनियम की खूबियां बताने, प्रचार-प्रसार करने और आम लोगों को जागरूक करने के लिए सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को नॉर्थ जोन का पंच सम्मेलन होगा। इसमें यूपी, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड के 500 ग्राम प्रधान भाग लेंगे। इनमें वाराणसी मंडल के 150 और विंध्याचल मंडल के 200 प्रधान भी शामिल हैं। शेष 150 प्रधान तीन राज्यों से आएंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान मुख्य अतिथि होंगे। वे सुबह 10 बजे सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में अपर मुख्य सचिव (ग्राम्य विकास) सौरभ बाबू, आयुक्त (ग्राम्य विकास) जीएस प्रियदर्शी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव रोहिणी आर भाजीभाकरे भी बतौर अततिथि मौजूद रहेंगे। केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी अधिनियम लागू किया है। इसके प्रति ग्राम प्रधानों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जाना है। इसी उद्देश्य से पंच सम्मेलन आयोजित किया गया है। विकास भवन में बुधवार रात सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने तैयारियों की समीक्षा और ब्रीफिंग की। उन्होंने अधिकारियों को चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। बताया कि सम्मेलन में प्रधानों को यह बताया जाएगा कि बीबी जी रामजी अधिनियम किस तरह से मनरेगा से अलग है। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कैसे हो। ग्रामीणों को किस तरह से जागरूक करें。

काशी के ग्रामीण विकास का दृश्य भी दिखेगा

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कृषि, पंचायतीराज, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), बीबी जी रामजी, नेडा समेत ग्राम्य विकास से जुड़े अन्य विभागों के 10 स्टाल सजाए जाएंगे। इन स्टालों पर काशी के ग्रामीण विकास का दृश्य दिखेगा। इनमें ‘सोलर ऊर्जा की ओर काशी के गांव’ आकर्षण का खास केंद्र होगा।

डिप्टी सीएम और केंद्रीय राज्यमंत्री काशी पहुंचे

वाराणसी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार रात 8.55 बजे राजकीय विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा नेता शैलेश पांडेय, दुर्गेश सिंह और अजय मिश्रा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इससे पहले दिन में 11.55 बजे इंडिगो के विमान से केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान भी पहुंचे। डिप्टी सीएम और केंद्रीय राज्यमंत्री गुरुवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होने वाले पंच सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦पंच सम्मेलन का उद्देश्य क्या है?−
पंच सम्मेलन का उद्देश्य विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम की खूबियां बताना और ग्रामीणों को जागरूक करना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपंच सम्मेलन आज, वीबी-जी राम जी के फायदे बताएंगे