अत्याधुनिक खेती से जिले के किसानों को बनाया जायेगा समृद्ध
बक्सर जिले में धान की पैदावार को बेहतर बनाने के लिए डीएम साहिला ने कृषि से संबंधित सभी विभागों के साथ बैठक की। इसमें किसानों को उर्वरक, प्रशिक्षण और नवीनतम तकनीकों की उपलब्धता पर चर्चा की गई। अधिकारियों से कार्य में लापरवाही के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया।

समीक्षा कृषि से संबंधित विभागों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश प्रशिक्षण, परिभ्रमण के दौरान उत्कृष्ट संस्थानों से पत्राचार करें फोटो संख्या 17 कैप्शन- गुरुवार को कलेक्ट्रेट में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण के आत्मशासी परिषद की बैठक में भाग लेती डीएम साहिला, डीडीसी निहारिका छवि व अन्य। बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले में धान की पैदावार बेहतर होती है। पिछले कुछ समय से मानसून भी साथ दे रहा है। किसान धान की रोपनी में लगे हुए। किसानों को अत्याधुनिक खेती से समृद्ध बनाया जाये, इसी को देखते डीएम साहिला ने कृषि से संबंधित सभी विभागों के साथ गुरुवार को समीक्षा बैठक की। इसमें आत्मा परियोजना, उर्वरक, पशुपालन, विद्युत विभाग सहित उद्योग केंद्र से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के प्रमुख विषय
साथ ही कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की। डीएम ने आत्मा संस्थान की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में आत्मा के परियोजना निदेशक ने बताया कि विभाग से प्रशिक्षण, परिभ्रमण एवं कृषकों के ज्ञानवर्धन के लिए अलग-अलग घटकों में लक्ष्य उपलब्ध कराया गया है। डीएम ने आत्मा के परियोजना निदेशक को निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण, परिभ्रमण के दौरान उत्कृष्ट संस्थानों से पत्राचार करें। ताकि, जिले के किसानों का बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध हो सके।
किसानों के लिए नई तकनीक
यहां के किसान दूसरे राज्यों में जाकर कृषि के बेहतर गुण को सीख सके। नई-नई तकनीकों को अपना सके। किसान अपने अनुभवों को अधिकाधिक कृषकों के बीच साझा करें। ताकि जिले के कृषक अत्याधुनिक तरीके से खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सके। बैठक में उर्वरक से संबंधित वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। जिसमें डीएम ने निर्देश दिया कि किसानों को निर्बाध एवं समय पर उर्वरक उपलब्ध हो। जिले में किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराया जाए है। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं की जाए। यदि सूचना प्राप्त होती है। तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निगरानी के निर्देश
डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार को उर्वरक आपूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया।


