आईएमए ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ ( आईएमए ) ने मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने रोबोटिक सर्जरी और लैप्रोस्कोपिक विधि के फायदे बताए। डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव ने बीमारियों की पहचान और रोकथाम की आवश्यकता पर जोर दिया। चिकित्सकों ने इस प्रयास को सराहनीय बताया।

आईएमए ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन
आईएमए ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन

अयोध्या, संवाददाता। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम प्रगति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम होटल कृष्णा पैलेस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केजीएमयू के पूर्व न्यूरो सर्जन डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव ने विभिन्न बीमारियों, उसके लक्षणों एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों को जागरूक करते हुए समय पर पहचान और रोकथाम की आवश्यकता पर जोर दिया।

विशेषज्ञों के विचार

वहीं एम्स नई दिल्ली की प्रसिद्ध गायनकोलॉजिस्ट डॉ. नेहा नेगी ने रोबोटिक सर्जरी एवं दूरबीन (लैप्रोस्कोपिक) विधि से ऑपरेशन करने के फायदों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन आधुनिक तकनीकों से मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव, छोटे चीरों और तेज रिकवरी जैसे अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। डॉ. आशीष श्रीवास्तव की अगुवाई में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अयोध्या जिले के पूर्व सीएमओ डॉ हरिओम श्रीवास्तव ने किया। संचालन डॉ शालिनी चौहान और डॉ विनीत सिंह ने किया।

कार्यक्रम की जानकारी

डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया ऐसे आयोजन चिकित्सकों को आधुनिक तकनीकों का ज्ञान प्रदान करते हैं, जिससे वे अपने मरीजों को बेहतर एवं प्रभावी उपचार दे सकें। कार्यक्रम डॉ सईदा रिजवी, डॉ रजनीश वर्मा, डॉ सुमित वर्मा, डॉ वीके गुप्ता, डॉ सुनीता सिंह, डॉ आनंद शुक्ल, डॉ अरविंद मिश्रा, डॉ आर पी एन सिंह सहित काफी संख्या में चिकित्सक शामिल हुए। चिकित्सकों ने

आईएमए का प्रयास

आईएमए के इस प्रयास को चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

सामान्य प्रश्न

✦यह कार्यक्रम कहाँ आयोजित किया गया?−
यह कार्यक्रम होटल कृष्णा पैलेस में आयोजित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsआईएमए ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन