756 स्कूलों के बच्चे नवोदय, सिमुलतला में नहीं ले पाएंगे नामांकन

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में 756 स्कूलों के बच्चे नवोदय और सिमुलतला जैसे स्कूलों में नामांकन नहीं ले पाएंगे। इन स्कूलों के बच्चों का ना पेन है और ना ही अपार। डीईओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। 300 से अधिक स्कूलों में एक भी अपार नहीं बना है, जिससे बच्चें नामांकन में दिक्कत का सामना कर रहे हैं।

756 स्कूलों के बच्चे नवोदय, सिमुलतला में नहीं ले पाएंगे नामांकन

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 756 स्कूलों के बच्चे नवोदय और सिमुलतला जैसे स्कूलों में नामांकन नहीं ले पाएंगे। इन स्कूलों के 40 से 100 फीसदी तक बच्चों का ना पेन (परमानेंट एजुकेशन नंबर) है और ना ही अपार बना है।

स्कूलों में समस्या

बिना पेन और अपार के किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से नामांकन में बाधा आ रही है। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने इन स्कूलों के हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। पेन के कारण जिले से बाहर नामांकन लेने में भी बच्चों को दिक्कत आ रही है। इन 756 स्कूलों में बड़ी संख्या में निजी स्कूल शामिल हैं।

300 से अधिक स्कूलों की स्थिति

300 से अधिक स्कूलों में एक भी नहीं बना अपार। जिले के 300 से अधिक स्कूल ऐसे हैं, जहां एक भी बच्चे का अपार नहीं बना है। तक्षशिला पब्लिक स्कूल, मदरसा दारूल, मसीहा पब्लिक स्कूल, विद्या बिहार, श्री देवी प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर समेत अन्य स्कूल ऐसे हैं, जहां 60 फीसदी से अधिक बच्चों का ना अपार है और ना ही पेन बना है। डीईओ ने कहा कि 24 घंटे के भीतर ये स्कूल अपना स्पष्टीकरण देंगे कि किस कारण से पेन या अपार नहीं बना है। जबकि, 20 से अधिक दिनों तक प्रखंडों व जिले में इसके लिए कैंप लगाया गया था।

लापरवाही की समीक्षा

तीन-चार वर्षों से पढ़ रहे बच्चों का भी नहीं बना पेन। समीक्षा में बड़ी संख्या में निजी स्कूलों की लापरवाही सामने आई है। ऐसे स्कूल भी सामने आए हैं, जहां तीन-चार साल से बच्चे पढ़ रहे हैं, लेकिन उनका पेन नहीं बना है। इसके लिए सैकड़ों अभिभावक चक्कर काट रहे हैं। डीईओ ने कहा कि यह स्कूल की जिम्मेवारी है कि वे बच्चों का पेन और अपार बनवाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुजफ्फरपुर में कितने स्कूल प्रभावित हुए हैं?
मुजफ्फरपुर में 756 स्कूल प्रभावित हुए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News756 स्कूलों के बच्चे नवोदय, सिमुलतला में नहीं ले पाएंगे नामांकन