आधी रात तक चला रेस्क्यू, 1588 लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया
मंदाकिनी में आई प्रलयकारी बाढ़ के दौरान फंसे रहे काफी परिवार , एसडीआरएफ टीमें आधी रात तक लगी रही एमपी प्रशासन ने 10 राहत शिविर संचालित किए, लंच पैकेटो

मंदाकिनी में आई प्रलयकारी बाढ़ के दौरान फंसे रहे काफी परिवार बाढ़ के दौरान फंसे लोग मकानों की छत से मदद की लगा रहे थे गोहार
यूपी-एमपी की एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीमें आधी रात तक लगी रही
राहत शिविरों की स्थापना
एमपी प्रशासन ने 10 राहत शिविर संचालित किए, लंच पैकेटों का वितरण
सीतापुर, संवाददाता।
रेस्क्यू ऑपरेशन
मंदाकिनी में आई प्रलयकारी बाढ़ के दौरान धर्मनगरी चित्रकूट में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए यूपी-एमपी प्रशासन की टीमों ने आधी रात तक रेस्क्यू किया। यूपी-एमपी क्षेत्र के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे करीब डेढ़ हजार लोगों को टीमों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। एमपी प्रशासन ने 10 स्थानों पर राहत शिविर संचालित कर बाढ़ पीड़ितों के ठहरने का इंतजाम किया है।
शनिवार की दोपहर से ही यूपी-एमपी क्षेत्र में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी व स्थानीय पुलिस टीमें गोताखोरों के साथ रेस्क्यू करने में लगी रही। यूपी क्षेत्र में 15 टीमें देर रात तक रेस्क्यू में लगी रही। करीब दो सौ लोगों को टीम ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। वहीं दूसरी ओर एमपी क्षेत्र में प्रशासन व एसडीआरएफ टीम बचाव और राहत कार्य में आधी रात तक लगी रही। एमपी इलाके में वायुसेना के दो हेलीकाप्टरों के जरिए आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। एमपी प्रशासन ने आधी रात तक चले रेस्क्यू के दौरान करीब नौ सौ लोगों को बाढ़ क्षेत्र से सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया है। बाढ़ पीड़ितों के ठहरने के लिए एमपी प्रशासन ने 10 राहत शिविर संचालित किए है। यूपी क्षेत्र में एनडीआरएफ ने रामघाट, एसडीआरएफ ने गोबरिया, तरौहा, अमानपुर, बहादुरपुर तथा पीएसी की टीमों ने ऊंचाडीह, चमरौंहा व रानीपुर सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान चलाया। टीमों ने मोटरबोट एवं अन्य संसाधनों के माध्यम से 688 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें रामघाट 234, पासी तिराहा 55, अमानपुर 87, तरौहा 82, पंडरी एवं मालकाना से 77, गोबरिया से 84 आदि लोग सुरक्षित निकाले गए।
लंच पैकेट वितरण
5200 से अधिक प्रभावितों को बांटे गए लंच पैकेट
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था की गई है। बाढ़ के दौरान प्रशासन ने 2700 लंच पैकेट वितरित किए। जबकि रविवार को 5200 लंच पैकेटों का वितरण प्रभावित इलाकों में किया गया। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए चार हजार बाढ़ राहत किट मंगवाई गई हैं। जिनका वितरण 31 अगस्त सोमवार को सुबह से प्रभावित ग्रामों में कराया जाएगा। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी एवं संबंधित विभागों की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगातार लगी है।


