बारिश से बीएमसीटी मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढे

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

संतकबीरनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-328 पर सुविधाओं का भारी आभाव है। गड्ढों से सफर करना मुश्किल हो गया है और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। चौड़ीकरण तथा पुनः निर्माण की प्रक्रिया पिछली कुछ वर्षों से ठप पड़ी है, जिसके कारण यातायात में दिक्कतें आ रही हैं।

बारिश से बीएमसीटी मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढे
बारिश से बीएमसीटी मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढे

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-328 बस्ती-मेंहदावल-कैम्पियरगंज-तमकुहीराज मार्ग मार्ग पर सुविधाओं का भारी आभाव है। इस मार्ग पर हर कदम पर गड्ढे दिखाई दे रहे हैं, जिससे सफर करना मुश्किल हो रहा है। गड्ढों से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पिछले कुछ वर्षों से इसके चौड़ीकरण तथा पुनः निर्माण की प्रक्रिया चल रही है जो आगे नहीं बढ़ पाई है।

सड़क की स्थिति

इस मार्ग पर न तो कहीं संकेतक हैं न तो गति अवरोधक समेत अन्य कोई संकेतांक है, जिससे दुर्घटनाएं अधिक होती है। 42 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वहीं विभाग द्वारा जल निकासी के लिए किसी भी कस्बा और बाजार में नाला न बनाए जाने से बरसात का पानी सड़क के किनारे जमा रहता है। स्थानीय निवासी फरहान अहमद, इमरान अहमद, शकील अहमद, असजद खान, राम निवास, विकास कुमार, जावेद अहमद, मोहम्मद मुस्तकीम, महताब आलम आदि का कहना है नाम तो राष्ट्रीय राजमार्ग है लेकिन सुविधाएं कुछ भी‌ नहीं हैं। इस मार्ग पर सफर मुश्किलों भरा है। प्रतिदिन दुर्घटनाओं की आंशका बना रहती है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो जाने से दो पहिया वाहन लेकर सफर करना जोखिम भरा है।

निर्माण कार्य की स्थिति

इस संबंध में अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि इस मार्ग का चौड़ीकरण इसी माह के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकता है, उन्होंने बताया कि 3डी प्लान में समय लग रहा है। वन विभाग द्वारा कुछ पेड़ हटाए जाने बाकी हैं। अवर अभियंता ने यह भी बताया कि विभागीय ठेकेदार को मार्ग में बने गड्ढों और टूटे मार्ग को सही कराने के लिए कहा गया है।

सामान्य प्रश्न

✦इस राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण कब शुरू होगा?−
इस राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण इसी माह के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबारिश से बीएमसीटी मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढे