युवाओं में घट रही स्वैच्छिक रक्तदान की रुचि

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

फतेहपुर में रक्त की कमी के कारण मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हर साल छह हजार यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, लेकिन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में केवल 13 यूनिट रक्त उपलब्ध है। पिछले एक साल में 16 रक्तदान शिविरों में से केवल 69 लोगों ने रक्तदान किया।

युवाओं में घट रही स्वैच्छिक रक्तदान की रुचि
युवाओं में घट रही स्वैच्छिक रक्तदान की रुचि

फतेहपुर, संवाददाता। जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त की एक-एक बूंद जीवन बचाने में अहम है लेकिन स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति घटती रुचि से जरूरत के समय मरीजों और तीमारदारों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। जिले में हर साल करीब छह हजार यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है जबकि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में महज 13 यूनिट रक्त उपलब्ध है। ब्लड बैंक से जुड़े लोगों के मुताबिक जिले में हर महीने करीब 250 मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ती है। इनमें हादसे, प्रसव, आपरेशन और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल हैं। आपात स्थिति में रक्त की जरूरत पूरी करने के लिए तीमारदारों को परिचितों और स्वैच्छिक रक्तदाताओं से संपर्क करना पड़ता है। हालांकि जिले में कई ऐसे रक्तदाता हैं जो नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।

पिछले एक साल में 16 शिविर, सिर्फ 69 ने किया रक्तदान

जिले में स्वैच्छिक रक्तदान की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले एक साल में 16 रक्तदान शिविर आयोजित हुए लेकिन इनमें सिर्फ 69 लोगों ने रक्तदान किया। शिविरों के आयोजन के बावजूद अपेक्षित संख्या में युवा रक्तदान के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में नियमित स्वैच्छिक रक्तदाताओं पर ही जरूरत के समय निर्भरता बढ़ रही है।

ब्लड बैंक में किस ग्रुप का कितना रक्त

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में मौजूदा समय में कुल 13 यूनिट रक्त उपलब्ध है। इसमें एबी पाजिटिव की एक, ए निगेटिव की दो, बी पाजिटिव की पांच और ओ पाजिटिव की पांच यूनिट शामिल हैं। अन्य रक्त समूहों की जरूरत पड़ने पर तीमारदारों को रक्तदाताओं की तलाश करनी पड़ सकती है।

49 बार रक्तदान कर चुके गुरमीत सिंह

गुरमीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में जिला अस्पताल में एक मरीज भर्ती था। उसके साथ कोई तीमारदार नहीं था और उसे तत्काल रक्त की जरूरत थी। जानकारी मिलने पर उन्होंने बिना देर किए रक्तदान किया और मरीज की जान बचाने में मदद की। इसके बाद रक्तदान को उन्होंने अपनी जिम्मेदारी मान लिया। अब तक वह 49 बार रक्तदान कर चुके हैं। उनका कहना है कि स्वस्थ लोगों को नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

38 बार रक्तदान कर चुके राहुल

राहुल कुमार ने बताया कि करीब तीन महीने पहले शादीपुर निवासी एक मरीज का हीमोग्लोबिन महज तीन प्वाइंट था और उसे तत्काल रक्त की जरूरत थी। जानकारी मिलने पर तुरंत रक्तदान किया जिससे मरीज को समय पर उपचार मिल सका और उसकी जान बचाने में मदद मिली। वह अब तक 38 बार रक्तदान कर चुके हैं। उनका कहना है कि रक्तदान को लेकर युवाओं में फैली भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦फतेहपुर में रक्त की कितनी आवश्यकता होती है?−
जिले में हर साल करीब छह हजार यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयुवाओं में घट रही स्वैच्छिक रक्तदान की रुचि