पटमदा : ऑक्सीजन के अभाव और रास्ते में एंबुलेंस का चक्का फटने से मरीज की मौत

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

65 वर्षीय संतोष कुंभकार की शनिवार को 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी और जर्जर सड़क पर यात्रा करते समय मौत हो गई। परिवार का कहना है कि अगर एंबुलेंस में ऑक्सीजन होती और वाहन तकनीकी रूप से सही होता, तो उनकी जान बचाई जा सकती थी।

पटमदा : ऑक्सीजन के अभाव और रास्ते में एंबुलेंस का चक्का फटने से मरीज की मौत

108 एंबुलेंस में करीब 10 किमी जर्जर सड़क से अस्पताल ले जाते समय 65 वर्षीय संतोष कुंभकार की शनिवार को रास्ते में ही मौत हो गई। पटमदा प्रखंड के जोड़सा निवासी संतोष कुंभकार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दोपहर करीब 1.50 बजे 108 एंबुलेंस से माचा स्थित सीएचसी अस्पताल ले जाया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता थी, लेकिन एंबुलेंस में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं थी। इस दौरान रास्ते में एंबुलेंस का चक्का भी फट गया, हालांकि चालक ने वाहन को उसी अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। इस बीच मरीज की हालत लगातार बिगड़ती गई और उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि यदि एंबुलेंस में ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था होती और वाहन तकनीकी रूप से फिट होता तो संभवतः मरीज की जान बचाई जा सकती थी। यह घटना 108 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली, वाहनों के रखरखाव और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि 108 एंबुलेंस का संचालन रांची स्थित मुख्यालय से ही होता है और दो दिन पहले ही मरम्मत के बाद एंबुलेंस सीएचसी को भेजी गई थी.

65 वर्षीय संतोष कुंभकार की मौत का जिम्मेदार कौन

ग्रामीण इलाकों में आज भी कई सड़कें ऐसी हैं, जो पैदल चलने लायक नहीं है। हर क्षेत्र में प्रखंड से लेकर जिला और राज्य स्तर तक सरकार के प्रतिनिधि हैं। उनके अलावा अधिकारियों की बड़ी-बड़ी टीमें लगी हैं। बावजूद इसके ग्रामीण इलाकों में न तो गंभीर मरीजों को बचाने की सुविधा है और न ही उन्हें समय पर अच्छे अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम है। जो एंबुलेंस हैं, वह खुद ही हांफ रही हैं, जिसका उदाहरण संतोष की मौत है। आखिर जिस अव्यवस्था के चलते संतोष कुंभकार को जान गंवानी पड़ी, उसके लिए जिम्मेदार कौन है। संतोष के परिजन भी सरकार से यह जानना चाह रहे हैं कि कब सड़कें दुरुस्त होंगी और कब और कैसे प्रखंडों के अस्पताल में गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संतोष कुंभकार की मौत किस कारण से हुई?
संतोष कुंभकार की मौत 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी और जर्जर सड़क की वजह से हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।