तीन बच्चों को लेकर निकला पिता, स्टेशन पर मिले
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद कौशाम्बी का युवक अपने तीनों बच्चों को लेकर चला गया। परेशान पत्नी की जानकारी पर, जीआरपी ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों को प्रयागराज जंक्शन से 30 मिनट में सकुशल बरामद किया। काउंसिलिंग के बाद बच्चों को माता-पिता को सौंप दिया गया।

पति-पत्नी के विवाद के बाद कौशाम्बी का युवक अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से निकल गया। परेशान पत्नी की सूचना पर जीआरपी ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत मंगलवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों बच्चों को 30 मिनट में प्रयागराज जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि दंपती की काउंसिलिंग करने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उन्हें बच्चों सौंप दिया गया।


