लंबित मामले के निष्पादन में लाएं तेजी: एसपी

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
share

सिमडेगा में एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण पर समीक्षा बैठक हुई। सभी थाना एवं ओपी प्रभारी को लंबित मामलों के त्वरित समाधान, वैज्ञानिक साक्ष्यों के उपयोग, और अपराधों की रोकथाम पर निर्देश दिए गए। इसके अलावा, मानव तस्करी, साइबर अपराध, और महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने का भी आदेश दिया गया।

लंबित मामले के निष्पादन में लाएं तेजी: एसपी

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में शनिवार को अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा तथा पुलिस कार्यों को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को कई दिशा निर्देश दिया। उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के उपयोग, कांडो का निष्पादन, चोरी एवं अन्य अपराधों की रोकथाम, नियमित गश्ती, रात्रि चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच तथा ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। एसपी ने मालखाना निष्पादन, लावारिश एवं जब्त वाहनों के समयबद्ध निष्पादन, लंबित केस डायरी को सीपीएमएस पर अपलोड करने, स्थायी वारंटों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

एसपी ने मोर पुलिस मोय पुलिस अभियान के तहत मानव तस्करी, साइबर अपराध, डायन प्रथा, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा तथा सर्पदंश से बचाव जैसे विषयों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं ओपी प्रभारी उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलंबित मामले के निष्पादन में लाएं तेजी: एसपी