रांची जेएससीए की बैठक में शामिल हुए दुमका क्रिकेट संघ के पदाधिकारी

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

दुमका जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह एवं सचिव एस. एम. कुणाल ने रांची में आयोजित झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की वार्षिक आम बैठक में भाग लिया। बैठक में क्रिकेट विकास, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी क्रिकेट सत्र की तैयारियों पर चर्चा हुई। सचिव कुणाल ने दुमका जिले में क्रिकेट के विकास के लिए आवश्यक उपायों पर जोर दिया।

रांची जेएससीए की बैठक में शामिल हुए दुमका क्रिकेट संघ के पदाधिकारी

दुमका, प्रतिनिधि। रांची में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की आयोजित वार्षिक आम बैठक में दुमका जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह एवं सचिव एस. एम. कुणाल ने भाग लिया। बैठक में राज्य में क्रिकेट के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी क्रिकेट सत्र की तैयारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर दुमका जिला क्रिकेट संघ के सचिव एस. एम. कुणाल ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव सौरभ तिवारी से मुलाकात की। उन्होंने दुमका जिले में पिछले क्रिकेट सत्र के दौरान आयोजित गतिविधियों, खिलाड़ियों के विकास एवं क्रिकेट संबंधी कार्यों की जानकारी दी। सचिव कुणाल ने बताया कि किस तरह वर्तमान जिला क्रिकेट संघ के प्रत्येक सदस्य के सकारात्मक प्रयास से जिला क्रिकेट संघ का अपना कार्यालय के साथ-साथ 5 वर्षों के लिए क्रिकेट का मैदान भी है, सभी सदस्यों के प्रयास से जिला क्रिकेट संघ अपनी अकादमी भी शुरू करने जा रहा है।

मुलाकात के दौरान दुमका के ए टीम क्रिकेट मैदान को और अधिक व्यवस्थित करने एवं प्रभावी तरीके से क्रिकेट को बढ़ावा देने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। एस. एम. कुणाल ने कहा कि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव सौरभ तिवारी द्वारा हमेशा की तरह सकारात्मक सहयोग की बात कही गई। बैठक में हुए विचार-विमर्श को दुमका जिले में क्रिकेट के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरांची जेएससीए की बैठक में शामिल हुए दुमका क्रिकेट संघ के पदाधिकारी