किफायती मकानों के लिए प्रोत्साहन की मांग की

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कोलकाता में क्रेडाई ने बताया कि निर्माण लागत और ऊंचे करों के कारण बिल्डर किफायती मकान नहीं बना पा रहे हैं। संगठन ने सरकार से प्रोत्साहन देने की मांग की और 45 लाख रुपये की सीमा हटाने की अपील की। पटेल ने कहा कि बाजार मूल्य पर उच्च कर और बढ़ती लागत किफायती आवास की आपूर्ति में बाधाएं हैं।

किफायती मकानों के लिए प्रोत्साहन की मांग की

कोलकाता, एजेंसी। रियल एस्टेट कंपनियों के शीर्ष निकाय क्रेडाई ने शुक्रवार को कहा कि निर्माण लागत और करों की ऊंची दरों के कारण बिल्डर किफायती मकान बनाने में असमर्थ हैं। संगठन ने सस्ते फ्लैटों की मांग और आपूर्ति को गति देने के लिए सरकार से प्रोत्साहन देने की मांग की।

सरकार से प्रोत्साहन की मांग

क्रेडाई के अध्यक्ष शेखर पटेल ने कहा, हम चाहते हैं कि 45 लाख रुपये की अधिकतम सीमा हटाई जाए। किफायती मकान कहलाने के लिए केवल क्षेत्रफल की सीमा होनी चाहिए, जो महानगरों के लिए 60 वर्ग मीटर और गैर-महानगरों के लिए 90 वर्ग मीटर हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उद्योग जगत की इस मांग पर ध्यान देगी। पटेल ने कहा, हम पर्याप्त संख्या में किफायती मकान उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं हैं।

बाधाओं का सामना

पटेल ने कहा कि जमीन की कीमत, निर्माण की बढ़ती लागत और बिक्री मूल्य पर 30 से 50 प्रतिशत तक के ऊंचे कर किफायती आवास की आपूर्ति बढ़ाने में प्रमुख बाधाएं हैं। गौरतलब है कि डेवलपर्स बिक्री मूल्य का 30 से 50 प्रतिशत तक केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और नगर निगमों को कर के रूप में चुकाते हैं।

आगे की रणनीति

पटेल ने कहा, हम इन बाधाओं और चुनौतियों से पार पाने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सस्ते मकानों की मांग और आपूर्ति को बढ़ाने के लिए अगले छह महीनों में कुछ नीतिगत पहल की जाएगी। किफायती आवास की परिभाषा में बदलाव की मांग पर उन्होंने कहा कि क्रेडाई इस मुद्दे पर सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है।

पूछे जाने वाले प्रश्न

✦क्रेडाई ने किफायती आवास के लिए सरकार से क्या मांग की?−
क्रेडाई ने सरकार से प्रोत्साहन देने और 45 लाख रुपये की अधिकतम सीमा हटाने की मांग की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिफायती मकानों के लिए प्रोत्साहन की मांग की