बुंडू में बच्चों ने बनाई राखियां, पांच को मिला पुरस्कार
बुंडू में डाक विभाग ने गुरुकुल विद्या निकेतन में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। बच्चों ने राखियाँ बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि अजय कुमार ने शिक्षा और कला पर जानकारी दी। सर्वश्रेष्ठ राखियों को पुरस्कार दिया गया और ये मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों को भेजी गईं। सामान्य ज्ञान क्विज में 42 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

बुंडू, संवाददाता। डाक विभाग की ओर से बुधवार को गुरुकुल विद्या निकेतन में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से राखियां बनाकर रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डाक विभाग के सहायक निदेशक अजय कुमार ने बच्चों को शिक्षा, कला और उच्च शिक्षा के बारे में जानकारी दी। मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव मनीष कुमार भगत ने डाकघर और डाक विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। प्रतियोगिता में बच्चों की बनाई राखियों में से पांच सर्वश्रेष्ठ राखियों का चयन कर उन्हें पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। चयनित राखियों को लिफाफे में रखकर स्पीड पोस्ट से मुख्यमंत्री, जैक अध्यक्ष व सचिव, रांची उपायुक्त, एसएसपी, ग्रामीण एसपी, डीओ, डीएसी, रांची जेल के कैदियों समेत बुंडू एसडीओ, डीएसपी और बीईईओ को भेजा गया।इस
दौरान एक घंटे की सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें सफल 42 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर ओएस मेल रमेश ठाकुर समेत बुंडू, तमाड़, सोनाहातू और राहे प्रखंड के विभिन्न डाकघरों के कर्मी मौजूद थे। विद्यालय के अध्यक्ष अनूप कुमार चेल, सचिव दीपक जायसवाल और प्राचार्य उज्ज्वल चंद्र धीवर ने कहा कि आयोजन से बच्चों में देशभक्ति, कला, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और सामान्य ज्ञान को बढ़ावा मिलेगा।


