Aligarh News: पशुओं का उपचार करने वाले झोलाछापों पर होगी कार्रवाई
Aligarh News: अलीगढ़ में, प्रशासन ने अपंजीकृत पशु चिकित्सकों और घटिया सीमन स्ट्रॉ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। डीएम के निर्देशों पर, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए एक संयुक्त टीम बनाई गई है, जो अवैध गतिविधियों की जांच करेगी।

Aligarh News: झोलाछाप, अपंजीकृत पशु चिकित्सक और घटिया सीमन स्ट्रॉ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददातापशुपालकों के हितों से खिलवाड़ करने वालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बिना अनुमति पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान करने वाले पैरावेट, अपंजीकृत पशु चिकित्सक एवं झोलाछाप और निम्न गुणवत्ता के सीमन स्ट्रॉ का अनधिकृत विक्रय करने वालों के खिलाफ डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।अधिकृत पैरावेट/मैत्री एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता निर्धारित क्षेत्र में संबंधित पशु चिकित्साधिकारी के सुपरविजन एवं निर्देशन में ही कार्य करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। जांच एवं कार्रवाई के लिए संयुक्त टीम भी गठित कर दी हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया है कि जिले में नामित उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अथवा पशु चिकित्साधिकारी को टीम लीडर, संबंधित क्षेत्र के पशु चिकित्साधिकारी, औषधि निरीक्षक और संबंधित थानाध्यक्ष शामिल हैं। टीम को क्षेत्र में जांच कर अवैध गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


