भागलपुर और सीमांचल के जिलों में अधिक संदिग्ध डीएल

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर में 118 डीएल को जांच के घेरे में रखा परिवहन विभाग और सुरक्षा

भागलपुर और सीमांचल के जिलों में अधिक संदिग्ध डीएल

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। राज्य के कई जिलों में संदिग्ध लोगों के डीएल बनने की गुप्त सूचना मिलने के बाद सभी जिला परिवहन कार्यालय में सख्ती बढ़ा दी गई है। नेपाल और बांग्लादेश की सीमा से सटे सीमांचल के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज और इसके आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर परिवहन विभाग और सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हो गई हैं। भागलपुर में भी 118 डीएल को जांच के घेरे में रखा गया है। मुख्यालय स्तर से भी इस मामले में बारीकी से जांच की जा रही है। ताकि किसी संदिग्ध लोगों का डीएल नहीं बन जाए। इसको लेकर कई चरण में जांच पड़ताल करने के बाद ही डीएल बनाने की प्रक्रिया की जा रही है。

सीमांचल के हालात

भागलपुर का कई इलाका झारखंड से सटा हुआ है। सीमांचल का इलाका पश्चिम बंगाल और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ है। सुरक्षा बलों और राज्य सरकार की हालिया जांच व विशेष सर्वेक्षण के दौरान यह बात सामने आई है कि संदिग्ध और अवैध रूप से रह रहे लोग स्थानीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने के लिए फर्जी आधार कार्ड और संदिग्ध ड्राइविंग लाइसेंस बनावा रहे हैं।

डिजिटल फर्जीवाड़ा

एप पर तुरंत चेक करने पर जोर

बिहार परिवहन मुख्यालय को लगातार यह सूचना मिल रही है कि राज्य में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो पुराने या किसी अन्य व्यक्ति के वैध ड्राइविंग लाइसेंस को स्कैन और एडिट करके फर्जी तरीके से नया बैकरूप तैयार कर देता है। इस डिजिटल फर्जीवाड़े को पकड़ने के लिए सीमांचल के सभी जिलों में वाहन चेकिंग के दौरान एम परिवहन ऐप और 'सारथी' पोर्टल से लाइव वेरिफिकेशन किया जा रहा है। भागलपुर जिला परिवहन पदाधिकारी विजयंत ने कहा कि काफी बारीकी से जांच पड़ताल करने के बाद ही डीएल बनाने का काम किया जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦संदिग्ध ड्राइविंग लाइसेंसों की जांच कब शुरू हुई?−
संदिग्ध लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनने की गुप्त सूचना मिलने के बाद सभी जिला परिवहन कार्यालय में सख्ती बढ़ा दी गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभागलपुर और सीमांचल के जिलों में अधिक संदिग्ध डीएल