राधा स्वामी संगठन के खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

गिरिडीह में करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में राधा स्वामी संगठन के बैंक खातों को फ्रीज किया गया है। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की है। आगे और खातों की जांच की जाएगी और ठगी से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है।

राधा स्वामी संगठन के खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू

गिरिडीह, प्रतिनिधि। करोड़ों रूपये की ठगी मामले में राधा स्वामी संगठन एवं उससे जुड़े लोगों के बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यह है कि जनता का पैसा सुरक्षित हो सके और आरोपी खाते से रुपये निकाल नहीं सके। पचंबा थाना प्रभारी सह मामले के अनुसंधानकर्ता राजीव कुमार द्वारा सोमवार को गिरिडीह के बंधन बैंक में राधा स्वामी संगठन से जुड़े बैंक खाता को फ्रीज करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की है। आने वाले दिनों में संगठन एवं उससे जुड़े लोगों के अन्य बैंक खातों को भी फ्रीज करने की कार्रवाई की जायेगी।

दरअसल करोड़ों रूपये की ठगी के इस मामले में डीएसपी (मु.) द्वितीय रुपेंद्र कुमार राणा के निर्देश व मार्गदर्शन में मामले के अनुसंधानकर्ता सह पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ठगी का पैसा किन-किन खातों में गया हैऔर इसे कहां निवेश किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराधा स्वामी संगठन के खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू