अवैध खनन पर नाकेबंदी, 6 मुकदमे दर्ज कर तोड़ी अवैध कारोबारियों की कमर

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में अवैध खनन और लाल बालू तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। 254 वाहनों का चालान किया गया और 92 वाहनों को सीज किया गया है। पुलिस और अन्य विभागीय टीमें संयुक्त रूप से जांच कर रही हैं, जिसमें अवैध व्यापारियों पर कार्रवाई भी की जा रही है।

अवैध खनन पर नाकेबंदी, 6 मुकदमे दर्ज कर तोड़ी अवैध कारोबारियों की कमर
अवैध खनन पर नाकेबंदी, 6 मुकदमे दर्ज कर तोड़ी अवैध कारोबारियों की कमर

कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जिले में अवैध खनन और लाल बालू की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने नाकेबंदी और जांच अभियान तेज कर दिया है। बिहार बार्डर से सीमा से होकर जिले में प्रवेश करने वाले बालू लदे वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

जांच अभियान और कार्रवाई

खनन, राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच कर रही हैं। एक पखवाड़े में अभियान के दौरान 254 वाहनों का चालान करने के साथ 92 वाहनों को सीज किया गया है। वहीं अवैध खनन और बालू तस्करी से जुड़े मामलों में छह मुकदमा विभिन्न थानों में दर्ज कर दो दर्जन से अधिक अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई की गई है।

तस्करी के खिलाफ सख्त निगरानी

अधिकारियों की सख्ती के बाद बालू के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मची गई है। खासकर बिहार से लाल बालू लेकर आने वाले वाहनों की निगरानी बढ़ा दी गई है। सीमा क्षेत्र में सक्रिय तस्करों और कारोबारियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए वाहनों के कागजात, खनन से संबंधित अभिलेख और परिवहन नियमों की जांच की जा रही है। बिहार सीमा से जुड़े पांच थाना क्षेत्रों के सात प्रमुख बैरियरों पर 24 घंटे जांच की व्यवस्था की गई है। अलग-अलग शिफ्ट में कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

रात में विशेष निगरानी

बैरियर से गुजरने वाले बालू लदे वाहनों को रोककर उनकी जांच की जा रही है। टीम यह भी देख रही है कि वाहन में लदा खनिज वैध है या नहीं और उसके परिवहन से संबंधित जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं अथवा नहीं। रात के समय बालू तस्करी की आशंका को देखते हुए भी विशेष निगरानी की जा रही है। संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

संयुक्त अभियान का महत्व

लाल बालू की तस्करी रोकने के लिए पुलिस, खनन, राजस्व और परिवहन विभाग की टीमें संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं। विभागीय अधिकारियों के बीच समन्वय बनाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। इससे एक विभाग की कार्रवाई से बच निकलने वाले वाहनों पर दूसरे विभाग की नजर भी बनी रहती है। जांच के दौरान वाहनों की क्षमता, परिवहन परमिट, रॉयल्टी, ई एसटीपी समेत खनिज के वैध होने से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर चालान और सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का अलर्ट

एसपी कुशीनगर केशव कुमार का कहना है कि अवैध खनन, लाल बालू की तस्करी, अवैध शराब व पशु तस्करी को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। चौबीस घंटा जांच अभियान चलाकर तस्करों की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। इसमें शामिल लोगों पर जीरो टॉलरेंस के तहत सख्त कार्रवाई की जायेगी।

कारोबारियों का नेटवर्क भी खंगाल रही पुलिस

एक पखवाड़े में 254 वाहनों का चालान किया गया है। इनमें नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 92 वाहनों को सीज किया गया है। अवैध खनन और तस्करी से जुड़े मामलों में छह मुकदमों में दो दर्जन से अधिक कारोबारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं है। अवैध खनन और बालू तस्करी के पीछे सक्रिय कारोबारियों तथा उनके नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों की नजर उन लोगों पर है, जो बिना वैध दस्तावेजों के बालू का परिवहन या कारोबार कर रहे हैं। टीम द्वारा नियमित नाकाबंदी, चेकिंग एवं संयुक्त अभियान चला रही है.

FAQ

✦कुशीनगर में अवैध खनन रोकने के लिए कौन-कौन सी टीमें काम कर रही हैं?−
खनन, राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच कर रही हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअवैध खनन पर नाकेबंदी, 6 मुकदमे दर्ज कर तोड़ी अवैध कारोबारियों की कमर