गो-तस्करी के संगठित गिरोह पर शिकंजा, चार पर गैंगस्टर
हर्रैया पुलिस ने गोवंश तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। गैंग के चार सदस्यों, जिनमें गैंग लीडर संजय तिवारी शामिल है, के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इन पर पहले से गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं। पुलिस संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया में है।

बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। गोवंश तस्करी के संगठित गिरोह पर हर्रैया पुलिस ने शिकंजा कसते हुए गैंग लीडर समेत चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2025 में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज है। इसी मुकदमे के आधार पर अब गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक गैंग का सरगना संजय तिवारी निवासी करेहका, थाना सकरन, जनपद सीतापुर है। उसके साथ गैंग के सदस्य मुनौवर उर्फ मुकर्रम उर्फ लालू निवासी पीला तालाब, थाना गंज, जनपद रामपुर, सलमान निवासी घेर नज्जू खां, पीला तालाब घोसियान, थाना गंज, जनपद रामपुर और हरिओम शुक्ला निवासी सिकरी बहटा, थाना तम्बौर, जनपद सीतापुर को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाकर उसके जब्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

