राम वनगमन मार्ग बनाने वाली दिल्ली की कंपनी डिबार

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज के शृंग्वेरपुर में राम वनगमन मार्ग पर 350 मीटर लंबाई में पड़ी दरार को लेकर बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। एक वायरल वीडियो के बाद मंत्रालय ने निर्माण कंपनी को डिबार करने का निर्णय लिया है। कंपनी को मरम्मत कार्य के लिए पंद्रह दिन का समय दिया गया है।

राम वनगमन मार्ग बनाने वाली दिल्ली की कंपनी डिबार

प्रयागराज, संवाददाता। अयोध्या से चित्रकूट तक बने राम वनगमन मार्ग पर प्रयागराज के शृंग्वेरपुर में 350 मीटर लंबाई में पड़ी दरार पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। सोशल मीडिया पर कार्यों की गुणवत्ता में भारी लापरवाही का वीडियो वायरल होने के बाद यह प्रकरण सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तक पहुंच गया है। मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय मार्ग खंड के अधीक्षण अभियंता ओमकार भारती से कई बार बात की।

निर्माण कंपनी का निलंबन

बातचीत के बाद पैकेज दो का कार्य कराने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी नई दिल्ली की एसएंडपी इंफ्रास्ट्रक्चर को एक साल के लिए डिबार करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही कंपनी को नोटिस देते हुए चेतावनी दी गई है कि पंद्रह दिनों में मरम्मत कार्य पूरा नहीं कराया जाता है तो थर्ड पार्टी के जरिए कार्य कराया जाएगा। फिर समझौते के अंतर्गत जितनी दूरी में दरार पड़ी है, उसकी लागत का बीस फीसदी कंपनी पर जुर्माना लगाया जाएगा। खंड के सहायक अभियंता विशाल सेठ ने बताया कि कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही पर कंपनी के प्रतिनिधियों को एक साल के लिए डिबार किए जाने की जानकारी दे दी गई है।

मरम्मत कार्यों की निगरानी

सहायक अभियंता ने बताया कि राम वनगमन मार्ग पर लगातार बारिश होने से शृंग्वेरपुर में 350 मीटर की दूरी में 115 से अधिक जगह दरार पड़ी है। इसकी निगरानी लगातार मंत्रालय से की जा रही है। कंपनी को दरार भरने के लिए पंद्रह दिन का समय दिया गया है। बता दें कि पैकेज दो में 407 करोड़ रुपये की लागत से प्रतापगढ़ की कुंडा तहसील के अवतारपुर से शृंग्वेरपुर तक 14 किमी तक फोर लेन सड़क बनाई गई है। जबकि शृंग्वेरपुर में गंगा पर 1200 मीटर लंबाई का सिक्स लेन ब्रिज पैकेज तीन के अंतर्गत आता है।

अधिकारियों की कार्रवाई

छह सितंबर की देर रात राम वनगमन मार्ग पर दरार की जानकारी मिलने के बाद खंड के अधिशाषी अभियंता रवींद्रपाल सिंह ने कंपनी के प्रतिनिधियों को फटकार लगाई। रात 11:30 बजे के बाद दरारों को भरने के लिए दो घंटे तक जांच की गई कि ऐसा क्यों हुआ। सोमवार को अधिशाषी अभियंता अपने अन्य अभियंताओं के साथ शृंग्वेरपुर पहुंचे। जहां 350 मीटर लंबाई की दरार में मरम्मत कार्य शुरू कराया गया था। कार्यों की निगरानी के लिए एक टीम पंद्रह दिनों तक निरीक्षण करने जाया करेगी। जिसकी रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जाएगी।

कौशाम्बी में मरम्मत कार्य

पैकेज तीन के अंतर्गत शृंग्वेरपुर से कौशाम्बी तक 25 किमी तक मार्ग बनाया गया है। जहां अम्बावा गांव के पास बारिश की वजह से सर्विस रोड के किनारे मार्ग धंस गया था। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि मुख्य मार्ग में कोई दिक्कत नहीं हुई है। बारिश ने सर्विस रोड के पास मिट्टी दलदल होने से थोड़ी दूर मार्ग धंस गई था। इसकी मरम्मत दो दिनों में पूरी की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

✦शृंग्वेरपुर में दरारों की मरम्मत का कार्य किस कंपनी द्वारा किया जा रहा है?−
दरारों की मरम्मत का कार्य नई दिल्ली की एसएंडपी इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा किया जा रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराम वनगमन मार्ग बनाने वाली दिल्ली की कंपनी डिबार