55 समर्थकों के साथ सीपीएम में शामिल हुए माले नेता सूरज कुमार

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी का जिला स्तरीय सम्मेलन हुआ, जिसमें माले नेता सूरज कुमार सिंह अपने 55 समर्थकों के साथ सीपीएम में शामिल हुए। इस दौरान, सीपीएम के जिला सचिव दिनेश भगत ने समारोह का संचालन किया। ललन चौधरी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सरकार के खिलाफ संघर्ष की आवश्यकता पर जोर दिया।

55 समर्थकों के साथ सीपीएम में शामिल हुए माले नेता सूरज कुमार

मुजफ्फरपुर, हिप्र। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी (सीपीएम) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह दीवान रोड स्थित एक विवाह भवन में हुआ। इस दौरान माले नेता सूरज कुमार सिंह अपने 55 समर्थकों के साथ सीपीएम में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव दिनेश भगत व संचालन अब्दुल गफ्फार ने किया। राज्य सचिव ललन चौधरी और विभूतिपुर विधायक डॉ. अजय कुमार ने सभी को सदस्यता दिलाई।ललन चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए सरकार के खिलाफ चौतरफा हमला तेज करना होगा। 10 अगस्त को हजारों की संख्या में जेल भरना होगा। विधायक डॉ. अजय ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही को सिर्फ लाल झंडा ही रोक सकता है।

सीपीएम में शामिल होने वालों में संतोष कुमार यादव,लक्ष्मण राय,मुनीम महतो,मुजम्मिल अंसारी,अखलाक अंसारी,सीती देवी,पिंकी सिंह, सन्नी राज,प्रयाग शाह,गजाला जमा व शफी अंसारी प्रमुख थे।

Arun Kumar Jha

लेखक के बारे में

Arun Kumar Jha
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News55 समर्थकों के साथ सीपीएम में शामिल हुए माले नेता सूरज कुमार