भाकपा माले ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन
पूरनपुर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले ने एक रैली का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने, एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने और काटे गए मतदाता नामों को दोबारा सूची में शामिल करने की मांग की। रैली गांधी पार्क में समाप्त हुई।

पूरनपुर। शुक्रवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले ने राष्ट्रीय आवाहन पर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से निकाली गई रैली गांधी पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने, एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने और काटे गए मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में शामिल करने और बिहार बंगाल में फिर चुनाव कराने की मांग की। गांधी पार्क में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभा में भाकपा माले के जिला प्रभारी अफरोज आलम ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है।
उन्होंने चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी के साथ एसआईआर प्रक्रिया तत्काल रद्द करने की मांग उठाई। इस अवसर पर सईद खां, देवीदयाल, नगीना राम, प्रहलाद, इलियास, नासर खां, नरेश वर्मा, अहिबरन और दिलशाद आदि मौजूद रहे।

