पुलिस हिरासत के दौरान सांसद जॉन ब्रिटास घायल
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
माकपा नेता और राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। माकपा द्वारा साझा वीडियो में हिरासत के दौरान पुलिसकर्मियों के उन्हें ले जाने की कोशिश में बस की सीढ़ियों पर गिरने का दृश्य दिखता है। ब्रिटास ने राष्ट्रपति, राज्यसभा सभापति और मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप और निष्पक्ष जांच की मांग की।

नई दिल्ली, एजेंसी। माकपा नेता जॉन ब्रिटास रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए। राज्यसभा सांसद को उपचार के लिए आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए जाने के दौरान पुलिसकर्मियों ने ब्रिटास को उठाकर ले जाने की कोशिश की। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में उन्हें बस की सीढ़ियों पर गिरते हुए देखा गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस घटना के बाद, ब्रिटास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यसभा के सभापति और भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप, जवाबदेही और पुलिस द्वारा कथित हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

