भारत के संविधान को कदम-कदम पर अंगूठा दिखाया जा रहा: अनिल अंजान
सीपीआई की ओर से पदयात्रा कार्यक्रम के समापन की घोषणा मंगलवार को की गई... इंद्रदेव कुमार के नेतृत्व में बिनोदपुर, अमरौर किरतपुर एवं रैचियाही पंचायत के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए रतौली चौक

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेगूसराय अंचल परिषद की ओर से चलाए गए पदयात्रा कार्यक्रम का समापन मंगलवार को किया गया। इंद्रदेव कुमार के नेतृत्व में बिनोदपुर, अमरौर किरतपुर एवं रैचियाही पंचायत के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए रतौली चौक पहुंचकर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
पदयात्रा की घोषणा
इसके बाद पदयात्रा कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा अंचल मंत्री श्याम बहादुर सिंह ने किया । अंचल प्रभारी अनिल कुमार अंजान ने कहा कि सुनियोजित साजिश के तहत आज भारत के संविधान को सत्ता पक्ष के द्वारा कदम-कदम पर अंगूठा दिखाया जा रहा है । दिल्ली की सड़कों पर जो लोग कल तक संविधान जलाया करते थे, वही लोग आज संविधान समीक्षा की बात कर रहे हैं। इन्हें धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवाद जैसे शब्दों पर भी आपत्ति है। तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज मानने में इन्हें 52 साल लग गये। कहा कि 1 सितंबर का दिल्ली रैली महत्वपूर्ण है । भाजपा हटाओ देश बचाओ नारे के साथ हमें दिल्ली रैली में भाग लेना है। मौके पर श्याम बहादुर सिंह, इंद्रदेव कुमार, सुनील कुमार, चंद्र मोहन शाह अकेला, उमेश सिंह, युगेश्वर पासवान, जयशंकर सिंह, हरे राम पासवान, गौतम कुमार, रविंद्र पासवान, हेमंत कुमार, रौशन पासवान, वकील दास, रामप्रवेश पासवान, जवाहर कुमार शर्मा भी भाग लिया।
संविधान और मुद्दे
सीपीआई नेताओं ने किसान, मजदूर और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा की मटिहानी, एक संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की राष्ट्रीय परिषद के निर्णय के आलोक में पदयात्रा कार्यक्रम का समापन 17 अगस्त को मटिहानी अंचल में किया गया। समापन पदयात्रा मनिअप्पा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष सह अंचल मंत्री रामाधार कुमार के नेतृत्व में शुरू हुई। पदयात्रा मनिअप्पा से सैदपुर ऐमा, सफापुर, गोरगामा, माथार, खड़गपुर, कासिमपुर, दरियापुर ढाला, बागडोग, पुनर्वास, सोनापुर, सिंहपुर, बलहपुर-2, नयागांव, खोरमपुर, मटिहानी पंचायत संख्या-1, चाक, पुनर्वास, खरीदी, मटिहानी पंचायत संख्या-2, बदलपुरा, जिला पुनर्वास होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची।
लोगों की जागरूकता
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर लोगों को पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। पार्टी प्रभारी राजकिशोर सिंह ने देश-दुनिया की राजनीतिक परिस्थितियों के साथ किसान, मजदूर और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं सहित विभिन्न मांगों को लेकर लोगों से गोलबंद होकर एक सितंबर को दिल्ली चलने का आह्वान किया। रामराघवेंद्र, रामाधार कुमार और आमोद कुमार ने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने अथवा रोजगार उपलब्ध कराने तथा किसानों को एमएसपी देने सहित अन्य मांगों को लेकर गांव-गांव पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। एक सितंबर को दिल्ली चलो का आह्वान किया। कार्यक्रम में रविंद्र कुमार सिंह रवीण, गोवर्धन तांती, मोहम्मद मुख्तार अहमद, अगम कुमार, कृष्णानंद पोद्दार, राम उदय कुमार, शिवचंद सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार


